फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Floor Sleeping Benefits These changes will occur for just Two weeks details inside

Floor Sleeping Benefits: गद्दे को कहें अलविदा, सिर्फ 2 हफ्ते फर्श पर सोने से होंगे ये चमत्कारी बदलाव

Sat, 01 Mar 2025 04:09 PM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 01 Mar 2025 04:09 PM IST
सार

Sleeping on The Floor: आप सिर्फ दो हफ्ते के लिए गद्दे को छोड़कर फर्श पर सोने का फैसला करें? यकीन मानिए, आपके शरीर में कुछ चौंकाने वाले बदलाव हो सकते हैं।

विज्ञापन
Floor Sleeping Benefits These changes will occur for just Two weeks details inside
फर्श पर सोने के ये हैं फायदें - फोटो : freepik.com

विस्तार

फर्श पर सोना कोई नई बात नहीं है, यह सदियों पुरानी प्रथा है, जिसे आज भी कई लोग अपनी जीवनशैली में अपनाते हैं। लेकिन क्या हो अगर आप सिर्फ दो हफ्ते के लिए गद्दे को छोड़कर फर्श पर सोने का फैसला करें? यकीन मानिए, आपके शरीर में कुछ चौंकाने वाले बदलाव हो सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको फर्श पर सोने के कुछ बड़े फायदे बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


जब फर्श बनेगा आपका बिस्तर, तब होंगे ये फायदे:

  •  रीढ़ की हड्डी रहेगी सीधी – मुलायम गद्दे अक्सर रीढ़ की प्राकृतिक स्थिति को बिगाड़ देते हैं, जबकि फर्श पर सोने से यह सीधी रहती है। इससे पीठ और कमर दर्द से राहत मिलता है।
  • विज्ञापन
  •  बेहतर बॉडी पोस्चर – झुकी हुई पीठ और गलत सोने की मुद्रा से परेशान हैं? फर्श पर सोना आपके शरीर को स्वाभाविक रूप से संतुलित स्थिति में लाने में मदद कर सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गहरी और सुकून भरी नींद – कुछ लोगों को फर्श पर सोने से पहले से भी ज्यादा सुकून भरी और गहरी नींद आती है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों तरोताजा महसूस करते हैं।
  •  बेहतर ब्लड सर्कुलेशन – कठोर सतह पर सोने से शरीर पर समान दबाव पड़ता है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है और मांसपेशियों में जकड़न कम होती है।
 
  • शुरुआत में आ सकती हैं ये चुनौतियां:
  •  थोड़ी अकड़न या दर्द – शुरुआती दिनों में शरीर को नई सतह की आदत डालने में समय लग सकता है, जिससे हल्का दर्द महसूस हो सकता है।
  •  सर्दी का अहसास ज्यादा हो सकता है – सर्दी के मौसम में ठंडी फर्श परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए हल्की चटाई या योगा मैट का इस्तेमाल करना सही रहेगा।
  •  पहले से हड्डी संबंधी समस्या है तो सावधानी जरूरी है। गठिया या जोड़ों की किसी समस्या से जूझ रहे लोगों को यह बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।


क्या आपको फर्श पर सोना चाहिए?
अगर आप अपने शरीर को नई एनर्जी देना चाहते हैं, नींद की क्वालिटी सुधारना चाहते हैं और रीढ़ की सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो यह एक शानदार प्रयोग हो सकता है। हालांकि, बदलाव को धीरे-धीरे अपनाना बेहतर रहेगा। पहले कुछ दिनों के लिए एक पतली चटाई का इस्तेमाल करें और शरीर की प्रतिक्रिया को महसूस करें।
 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed