सेहत के लिए नुकसानदायक है इस समय पानी का सेवन करना
शरीर के लिए जरूरी है जल
- शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर में कम से कम 2 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।
सही मात्रा में पानी का सेवन करने के फायदे
- सही मात्रा में जल का सेवन करने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। पानी का सही मात्रा में सेवन बॅाडी सेल्स को मजबूत बनाने का काम भी करता है।
पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन न करने के नुकसान
- पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन न करने से कमजोरी होने लगती है। शरीर में पानी की कमी से कई तरहों की बीमारियों के होने का खतरा रहता है।
सोने से ठीक पहले पानी का सेवन न करें
- सोने से ठीक पहले पानी का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आप सोने से ठीक पहले पानी का सेवन करेंगे तो आपको रात में बार-बार टॅायलेट जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी नींद ठीक से पूरी नहीं हो पाएगी। नींद पूरी न होने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है।