फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   do this eye exercises if you see redness in eyes in hindi

आंखों में लालपन दिखाई देने पर करें ये आसान अभ्यास, मिलेगा फायदा

Wed, 19 May 2021 08:46 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 19 May 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
do this eye exercises if you see redness in eyes in hindi
एक तय किए हुए समय पर बार-बार करें - फोटो : Pixabay

कम्प्यूटर पर बहुत देर तक काम करने से आंखों की समस्या होना बहुत सामान्य बात है। आंखों में जलन और लालपन होने पर घबराने की बजाय यदि आप कुछ आंखों की कसरत कर लेंगे तो सब खुद से ठीक होने लगेगा पर इसके लिए जरूरी है कि आप अपने स्क्रीन टाइम को कम करने का प्रयास करें। साथ ही आंखों की इन कसरतों को एक तय किए हुए समय पर बार-बार करें। अगली स्लाइड्स से जानिए आंखों की कौनसी कसरतें आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। 

विज्ञापन

हथेली से ढंकना
यदि आंखों में लालपन और दर्द हो रहा है तो सीधे बैठ जाएं और लंबी गहरी श्वास लें। हाथों को रगड़ें और आंखों पर रखें। पांच मिनट तक इसी तरह हाथों को आंखों पर रखें। इससे आंखें तेज भी होती हैं इसलिए यदि रोज आप कंप्यूटर पर देर तक काम करते हैं तो इस तरह की आंखों की कसरत आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है। 

विज्ञापन

गोल घुमाएं आंखें 
अपनी आंखों को किसी एक लक्ष्य पर केंद्रित करें। अब उन्हें 10 बार क्लॉक वाइज और 10 बार एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। आंखों में यदि बार-बार आंसू आते हैं, तब इस एक्सरसाइज को करने से आपको बहुत लाभ पहुंचेगा इसलिए आप बैठे-बैठे काम के बीच भी कभी भी इसे कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार पर आठ बनाएं
दीवार के सामने खड़े हो जाएं और कल्पना करें कि सामने आठ बना हुआ है। अब इस आठ पर पूरी तरह से अपनी निगाहें घुमाएं, एक बार ऊपर से नीचे और एक बार नीचे से ऊपर। ऐसा करने से आपकी आंखों को बहुत आराम मिलेगा। ऐसा करने से आंखें फ्लेक्सिबल होती हैं। आंंखों में जलन और लालपन की शिकायत भी इससे दूर होती है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed