सेहतमंद रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आमतौर पर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल किया जाता है। करी पत्ता खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। करी पत्ता का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए आप डाइट में करी पत्ता को शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको करी पत्ता के फायदे बताने जा रहे हैं। कई बीमारियों में करी पत्ता का सेवन फायदेमंद होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए करी पत्ता के फायदे....
{"_id":"5f574e3a8ebc3e54da0f8a14","slug":"curry-leaves-health-benefits-advantages-and-uses-curry-patta-ke-fayde-curry-leaves-plant-importance-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है करी पत्ता, इन गंभीर बीमारियों से दिला सकता है छुटकारा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है करी पत्ता, इन गंभीर बीमारियों से दिला सकता है छुटकारा
Tue, 08 Sep 2020 03:07 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 08 Sep 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
करी पत्ता खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
करी पत्ता का सेवन एनीमिया की बीमारी में काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
एनीमिया की बीमारी में फायदेमंद
- करी पत्ता का सेवन एनीमिया की बीमारी में काफी फायदेमंद होता है। करी पत्ता में आयरन, विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को सेहतमंद बनाने में सहायक होते हैं। एनीमिया के मरीजों को डाइट में करी पत्ता को शामिल करना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों को डाइट में करी पत्ता को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
डायबिटीज में फायदेमंद
- डायबिटीज के मरीजों को डाइट में करी पत्ता को शामिल करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ता का सेवन काफी फायदेमंद होता है। करी पत्ता का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
करी पत्ता का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
पाचन तंत्र ठीक रहता है
- करी पत्ता का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। जिन लोगों को पाचन से संबंधित समस्याएं रहती हैं उन्हें खाली पेट करी पत्ता का सेवन करना चाहिए। खाली पेट करी पत्ता का सेवन करने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
विज्ञापन
दिल के मरीजों को डाइट में करी पत्ता को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
दिल के लिए फायदेमंद
- दिल के मरीजों को डाइट में करी पत्ता को शामिल करना चाहिए। करी पत्ता का सेवन करने से कोलेस्टॅाल लेवल नियंत्रण में रहता है। दिल से संबंधित समस्याओं में करी पत्ता काफी फायदेमंद होता है। हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए करी पत्ता का सेवन करना चाहिए।