फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covaxin Update: कोरोना के टीके पर बड़ी खुशखबरी, फरवरी तक आ सकती है देसी वैक्सीन

Thu, 05 Nov 2020 04:32 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 05 Nov 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Covaxin to launch soon in February 2021: Bharat Biotech Corona Vaccine Launching within three month all you need to know Covid vaccine price distribution India
Covaxin Update - फोटो : ICMR/Amar Ujala

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इसकी एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है। भारत में तीन वैक्सीन इस रेस में आगे चल रही हैं और कामयाबी से बस कुछ ही कदम दूर हैं। तीनों वैक्सीन कैंडिडेट्स अंतिम चरणों के ट्रायल में हैं। भारत की देसी कोरोना वैक्सीन 'Covaxin' से देश को बड़ी उम्मीदें हैं। भारत बायोटेक कंपनी ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) के साथ मिलकर यह वैक्सीन बनाई है। शुरुआती चरणों के ट्रायल में इस वैक्सीन ने अच्छा असर दिखाया है। देशभर के लोगों के मन में यही सवाल है कि यह वैक्सीन आखिर कब लॉन्च होगी।

Covid 19 Vaccine Covaxin to launch soon in February 2021: Bharat Biotech Corona Vaccine Launching within three month all you need to know Covid vaccine price distribution India
देसी कोरोना वैक्सीन (Covaxin) - फोटो : निलेश कुमार, अमर उजाला ग्राफिक्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत बायोटेक की देसी कोरोना वैक्सीन फरवरी में आ सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सरकार से जुड़े एक वैज्ञानिक के हवाले से यह जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि वैक्सीन फरवरी में आती है तो इसकी लॉन्चिंग अनुमानित समय से काफी पहले होगी, क्योंकि अबतक कहा जा रहा था कि यह वैक्सीन अगले साल की दूसरी तिमाही यानी 2021 के अप्रैल से जून के बीच आएगी।

Covid 19 Vaccine Covaxin to launch soon in February 2021: Bharat Biotech Corona Vaccine Launching within three month all you need to know Covid vaccine price distribution India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इससे पहले भारत बायोटेक के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी निदेशक साई प्रसाद ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा था कि आखिरी चरण के ट्रायल्स में वैक्सीन की प्रभावकारिता और सुरक्षित होने का मजबूत डेटा स्थापित करने के बाद अगर हमें अप्रूवल मिल जाता है तो हमारा लक्ष्य साल 2021 की दूसरी तिमाही तक वैक्सीन लॉन्च करने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Covaxin to launch soon in February 2021: Bharat Biotech Corona Vaccine Launching within three month all you need to know Covid vaccine price distribution India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत बायोटेक के अधिकारी ने कहा था कि कंपनी का फोकस फिलहाल देशभर में वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा करने पर है। बता दें कि भारत बायोटेक ने Covaxin को राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) में विकसित SARS-Cov-2 के इनएक्टिवेटेड स्ट्रेन से तैयार किया गया है। ट्रायल पूरा होने पर नियामक की मंजूरी ली जाएगी और मंजूरी के साथ ही वैक्सीन लॉन्च करने की योजना है।

विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Covaxin to launch soon in February 2021: Bharat Biotech Corona Vaccine Launching within three month all you need to know Covid vaccine price distribution India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

देसी वैक्सीन का फेज 3 ट्रायल
साई प्रसाद ने सोमवार को बताया था कि कि वैक्सीन के फेज तीन ट्रायल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश के 14 राज्यों में से करीब 30 जगहों पर वैक्सीन का ट्रायल किए जाने की योजना है। हर वॉलेंटियर को वैक्सीन या प्लेसीबो की दो डोज दी जाएंगी। कंपनी का यह भी कहना है कि हर अस्पताल में करीब दो हजार वॉलेंटियर्स ट्रायल में शामिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed