फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   covid 19 cases latest news and updates in hindi is new covid wave coming in india

Covid-19: केरल से लेकर दिल्ली तक 'कोरोना संकट'; क्या आने वाली है एक और लहर, फिर लेनी होगी वैक्सीन?

Mon, 26 May 2025 04:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 26 May 2025 04:21 PM IST
सार

  • Coronavirus News Today: देश में कोरोना की स्थिति पर नजर डालें तो पता चलता है कि केरल फिलहाल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।
  • दिल्ली सरकार द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक यहां कोरोना के 23 मामले सामने आए हैं। 
  • क्या देश में कोरोना की एक और लहर आने वाली है, क्या संक्रमण से बचाव के लिए एक फिर से लोगों को वैक्सीन लेनी चाहिए?

विज्ञापन
covid 19 cases latest news and updates in hindi is new covid wave coming in india
भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते मामले - फोटो : Adobe stock photos
loader

विस्तार

कोरोनावायरस का बढ़ता संक्रमण एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ाने लगा है। हांगकांग-सिंगापुर के बाद अब भारत में भी संक्रमण के मामलों में उछाल की खबर है। अलग-अलग राज्यों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक यहां कोरोना फिर से एक्टिव हो गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार (23 मई) को दिल्ली सरकार द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक राजधानी में कोरोना के 23 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में चार, गुरुग्राम में तीन और फरीदाबाद में दो संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। सरकार कोविड के वर्तमान पुष्ट मामलों के सत्यापन की प्रक्रिया में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह मरीज दिल्ली के हैं या बाहर से यात्रा कर आए हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या देश में कोरोना की एक और लहर आने वाली है, क्या संक्रमण से बचाव के लिए एक बार फिर से लोगों को वैक्सीन लेनी होगी? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

covid 19 cases latest news and updates in hindi is new covid wave coming in india
कोरोनावायरस (कोविड 19) के मामले - फोटो : Adobe stock photos

भारत में कोरोना की स्थिति

देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो पता चलता है कि केरल फिलहाल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। शुक्रवार को हुई एक बैठक के दौरान केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सभी जिलों से कोविड-19 की निगरानी बढ़ाने को कहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे अधिक प्रभावित राज्य केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र हैं, जहां कुल मिलाकर 85% से अधिक सक्रिय मामले हैं। केरल 95 सक्रिय मामलों के साथ सूची में सबसे ऊपर है, तमिलनाडु में 66 और महाराष्ट्र में 56 हैं। दिल्ली (23), पुडुचेरी (10), कर्नाटक (13), गुजरात (7), राजस्थान (2), हरियाणा (1), सिक्किम (1) और पश्चिम बंगाल (1) शामिल हैं।

ठाणे में तीन दिन में 10 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के 10 मामले सामने आए हैं, अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने अस्पतालों से सतर्क रहने को कहा है।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, रोगियों में हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं और उनका घर पर ही इलाज चल रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का पर्याप्त भंडार है और कोविड-19 टेस्ट किट भी आसानी से उपलब्ध हैं। नगर निगम ने आश्वासन दिया है कि स्थिति नियंत्रण में है, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।


covid 19 cases latest news and updates in hindi is new covid wave coming in india
कोरोना के बढ़ते मामलों ने डराया - फोटो : Freepik.com

क्या फिर आने वाली है कोरोना की लहर?

पिछले कुछ दिनों से भारत में कोरोना को लेकर जैसी खबरें सामने आ रही हैं और जिस तरह से कई एशियाई देशों में स्थिति देखी गई है, इसने लोगों को काफी डरा दिया है। लोगों के मन में एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या भारत में कोरोना की एक और लहर आने वाली है?

अमर उजाला से बातचीत में पुणे स्थित एक निजी अस्पताल में  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ, गांधीनगर गुजरात में संक्रामक रोग-महामारी विशेषज्ञ डॉ अनीश सिन्हा कहते हैं, फिलहाल इसकी आशंका कम है कि देश में संक्रमण तेजी से बढ़ेगा या फिर इसकी और एक बड़ी लहर आएगी। हालांकि कई एशियाई देशों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमें सावधानी जरूर बरतते रहने की आवश्यकता है।

ओमिक्रॉन के जिस JN.1 वैरिएंट को बढ़ते संक्रमण के लिए जिम्मेदार माना जाता रहा है, वह भारत में पहले भी देखा जा चुका है। इसकी प्रकृति पहले के वैरिएंट्स की तरह खतरनाक नहीं है।

covid 19 cases latest news and updates in hindi is new covid wave coming in india
कमजोर इम्युनिटी वालो में संक्रमण का खतरा - फोटो : Freepik.com

नए वैरिएंट्स प्रतिरक्षा प्रणाली को दो सकते हैं चकमा

विशेषज्ञ बताते हैं कि समय के साथ वैक्सीन से शरीर में बनी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है, जिससे नए म्यूटेटेड वैरिएंट्स से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। 

सार्स-सीओवी-2 वायरस लगातार उत्परिवर्तित हो रहा है, जिससे नए सब-वैरिएंट्स भी सामने आ रहे हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को चकमा दे सकते हैं। इन नए वैरिएंट्स से बचाव के लिए दुनियाभर में स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सालाना बूस्टर वैक्सीन लेने की सलाह देते रहे हैं, विशेषतौर पर उच्च जोखिम वाले लोगों जैसे 65 साल से अधिक उम्र वालों को।

covid 19 cases latest news and updates in hindi is new covid wave coming in india
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन - फोटो : Freepik.com

क्या एक और बूस्टर शॉट लेने का आ गया है समय?

कोरोना के नए वैरिएंट्स को लक्षित करने और इसके खिलाफ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिकों ने टीकों को अपडेट किया है, जो आपको अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

65 वर्ष या उससे अधिक, कोमोरबिडिटी के शिकार और अन्य उच्च जोखिम वाले लोगों को अपने डॉक्टर से मिलकर अपडेटेड वैक्सीन लेने की सलाह लेनी चाहिए, ताकि आप जोखिमों को कम कर सकें। 

वैक्सीनेशन के अलावा कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों के लिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जरूरी है। हाथ की स्वच्छता बनाए रखना, मास्क पहनना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना चाहिए।

कोरोना भले ही आपको ज्यादा नुकसान न पहुंचाए पर आपके माध्यम से उन लोगों तक जरूर पहुंच सकता है जिनमें संक्रमण के गंभीर रूप लेने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए बचाव को लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed