फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   covid 19 active cases decline in india know latest update and precaution tips

Covid-19: सही साबित हुई महामारी विशेषज्ञ की बात, कम होने लगे एक्टिव केस; पर अब भी इस बात का जरूर रखिए ध्यान

Tue, 17 Jun 2025 04:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Jun 2025 04:20 PM IST
सार

  • पिछले करीब एक महीने से लगातार संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, हालांकि एक-दो दिन में एक्टिव केस में कमी आई है। 
  • 15 जून (रविवार) को कुल 7383 एक्टिव मामले थे, जो अगले दिन यानी 16 जून को कम होकर 7264 हुए।
  • 17 जून को इसमें और भी गिरावट आई है और अब कुल एक्टिव मामले 6836 हो गए हैं।

विज्ञापन
covid 19 active cases decline in india know latest update and precaution tips
कोविड 19 के अपडेट्स - फोटो : Freepik.com

विस्तार

Covid-19 Updates In India: कोरोनावायरस संक्रमण के मामले पिछले करीब एक महीने से भारत में चिंता बढ़ाए हुए हैं। मंगलवार (17 जून) को देश में एक्टिव केस में थोड़ा सुधार हुआ है। सोमवार को कुल एक्टिव केस 7264 थे, जो मंगलवार को घटकर 6836 रह गए हैं। पिछले 24 घंटे में 428 मामलों में कमी दर्ज की गई है और बीते एक दिन में सिर्फ एक मौत हुई है। 1168 लोग या तो ठीक हुए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से लगातार संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, हालांकि एक दो दिन में एक्टिव केस में कमी आई है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले से ही कहते रहे हैं कि भारत जैसे बड़े आबादी वाले देश में कोरोना के मामलों में इस तरह का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। चूंकि संक्रमण का जोखिम लगातार बना हुआ है इसलिए सभी लोगों के लिए बचाव के निरंतर उपाय भी करते रहना जरूरी है। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर (मास्क, भीड़-भाड़ से बचाव, हाथों की स्वच्छता) का पालन करके संक्रमण की रफ्तार में कमी लाई जा सकती है।

विज्ञापन

covid 19 active cases decline in india know latest update and precaution tips
कोविड 19 के मामलों में आई कमी - फोटो : Freepik.com

बीते एक दिन में कोरोना से एक की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड पर साझा की गई जानकारियों के मुताबिक बीते एक दिन में एक व्यक्ति की कोरोना से जान गई है। ये मामला महाराष्ट्र में रिपोर्ट किया गया है। 44 वर्षीय महिला को कोविड-19 के साथ बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद लिवर से संबंधित गंभीर समस्याएं थी, जिसके कारण उसकी स्थिति बिगड़ गई। इस पूरे साल अब तक कोरोना से मौत के कुल मामले 109 हो गए हैं।

(कोरोना संक्रमितों में देखी गई 'रेजर ब्लेड थ्रोट' की दिक्कत, विशेषज्ञों से जानिए क्या है ये समस्या)

विज्ञापन

covid 19 active cases decline in india know latest update and precaution tips
देश में कोरोना संक्रमण और इसकी रफ्तार - फोटो : Freepik.com

सही साबित हो रही है महामारी विशेषज्ञ की बात

देश में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स (NB.1.8.1 और XFG) की इस लहर की शुरुआत में ही अमर उजाला से बातचीत में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ, गांधीनगर गुजरात में संक्रामक रोग-महामारी विशेषज्ञ डॉ अनीश सिन्हा ने कहा था कि देश में जिस तेजी से संक्रमण बढ़ेगा, उतनी ही तेजी से इसके मामलों में कमी आएगी।

विशेषज्ञ की ये बात अब सही होती दिख रही है। पिछले दो दिनों के डेटा से पता चलता है कि कोरोना के मामले अब कम होने शुरू हो गए हैं।

  • 15 जून (रविवार) को कुल 7383 एक्टिव मामले थे, जो अगले दिन यानी 16 जून को कम होकर 7264 हुए।
  • 17 जून को इसमें और भी गिरावट आई है और अब कुल एक्टिव मामले 6836 हो गए हैं।
विज्ञापन

covid 19 active cases decline in india know latest update and precaution tips
लंबे समय तक परेशान करता है कोरोना - फोटो : Freepik.com

...पर कोरोना को हल्के में लेने की न करें भूल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भले ही संक्रमण की गति में अब कमी आती दिख रही है पर हमें निरंतर सावधान रहने की आवश्यकता है। कई अध्ययनों में स्पष्ट होता है कि ये वायरस शरीर को गंभीर रूप से क्षति पहुंचा सकता है।

16 जून को अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया था कि दुनियाभर में अब भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनमें कोरोना से ठीक होने के बाद भी पूरी तरह से सेहत में नहीं हुआ है। कोविड टेस्ट में पॉजिटिव न आने पर भी, कुछ लक्षण महीनों तक बने रह सकते हैं। पांच में से एक व्यक्ति को एक साल बाद तक क्वालिटी ऑफ लाइफ में समस्या बनी हुई है।

covid 19 active cases decline in india know latest update and precaution tips
कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय करते रहना जरूरी - फोटो : Adobe Stock Photos

कोरोना से बचाव के उपायों का निरंतर पालन करते रहना जरूरी

डॉक्टर कहते हैं, कोरोना वायरस हमारे आसपास हमेशा मौजूद रहता है और समय के साथ म्यूटेशन के कारण ये फिर से एक्टिव हो जाता है। भविष्य में इसके और नए वैरिएंट्स और नई लहरों की आशंकाओं को इग्नोर नहीं किया जा सकता है। इसलिए सबसे जरूरी है कि हम कोरोना के साथ ही रहना सीख लें।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले उपाय, कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन, मास्क लगाना, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखना और भीड़-भाड़ से बचना ये पांच तरीके हैं  जो आपको संक्रमण के खतरे से बचाए रखने में मददगार हो सकते हैं। सभी लोगों को इन उपायों का निरंतर पालन करते रहना चाहिए।

थोड़ी सी सावधान न सिर्फ हमें कोरोना से बचाए रखेगी साथ ही इस वायरस को गंभीर बनने से भी रोकेगी।


(ये भी पढ़िए- कोरोना संक्रमण से बचे रहने के लिए क्या फिर से शुरू कर देना चाहिए काढ़ा-गिलोय का सेवन?)


------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed