फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: 2020-21 में 100 करोड़ लोगों को मिलेगी कोरोना की वैक्सीन, रूस ने किया दावा

Sun, 13 Sep 2020 10:21 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi russia vaccine update sputnik v vaccine update report says More than 1 billion people will get Russia Covid 19 vaccine in 2020 2021
Russia Coronavirus Vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala

कोरोना की वैक्सीन का इंतजार लगभग पूरी दुनिया अभी कर ही रही है जबकि रूस अपने नागरिकों को वैक्सीन की खुराक देने भी लगा है। हाल ही में दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन मानी जा रही 'स्पुतनिक-वी' के पहले बैच को रूस ने आम नागरिकों के लिए जारी किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब रूस ने यह घोषणा की है कि वह 2020-2021 के भीतर एक बिलियन यानी 100 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण करेगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। आइए जानते हैं इस वैक्सीन से जुड़े ताजा अपडेट्स...

Coronavirus Vaccine updates in hindi russia vaccine update sputnik v vaccine update report says More than 1 billion people will get Russia Covid 19 vaccine in 2020 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने पहले ही ब्राजील के बाहिया राज्य और विदेशों में कोरोना वैक्सीन के निर्यात के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा कजाकिस्तान के साथ भी एक समझौता हुआ है, जो शुरू में 20 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक खरीदने के लिए तैयार है और बाद में वह इसे 50 लाख तक बढ़ा सकता है। 

Coronavirus Vaccine updates in hindi russia vaccine update sputnik v vaccine update report says More than 1 billion people will get Russia Covid 19 vaccine in 2020 2021
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में रूस की वैक्सीन की 300 मिलियन यानी 30 करोड़ खुराक का उत्पादन किया जाएगा। हालांकि सबसे बड़ी बात ये है कि इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल अभी हुआ ही नहीं है। इसी महीने से इसका ट्रायल भारत में शुरू होगा। रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड के सीईओ किरिल दिमित्रिव के मुताबिक, भारत समेत संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फिलीपींस और ब्राजील में इसी महीने से ट्रायल शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi russia vaccine update sputnik v vaccine update report says More than 1 billion people will get Russia Covid 19 vaccine in 2020 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 11 अगस्त को 'स्पुतनिक-वी' वैक्सीन को लॉन्च किया था और इसकी प्रभावशीलता के बारे में बताया था। उनका कहना था कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है और इस वजह से वैक्सीन की डोज उनकी बेटी ने भी ली है। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी वैक्सीन लेने के बाद पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi russia vaccine update sputnik v vaccine update report says More than 1 billion people will get Russia Covid 19 vaccine in 2020 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपको बता दें कि रूस की इस वैक्सीन को मॉस्को के गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है। हाल ही में चिकित्सा जगत से जुड़े शोध प्रकाशित करने वाली लैंसेट पत्रिका में इस वैक्सीन के शुरुआती ट्रायल से संबंधित एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें बताया गया था कि ट्रायल के दौरान वैक्सीन सुरक्षित पाई गई है। लोगों पर इसका साइड-इफेक्ट नजर नहीं आया है और वैक्सीन लेने के बाद उनमें एंटीबॉडी भी तैयार हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed