दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक करीब एक करोड़ 76 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि इस वायरस के कारण अब तक छह लाख 80 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसका वैक्सीन बनाने को लेकर काम लगातार जारी है। इसको लेकर दुनियाभर में करीब 23 परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिसमें से कुछ के ट्रायल अंतिम चरण में हैं यानी कभी भी खुशखबरी मिल सकती है। इस बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस से एक अच्छी खबर आ रही है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को का कहना है कि सरकार अक्तूबर में नागरिकों को वैक्सीन देने की योजना बना रही है और इसके लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी हो रही है। आइए जानते हैं कि इस अभियान के तहत सबसे पहले किस तरह के लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।
Coronavirus vaccine: कोरोना वैक्सीन पर अच्छी खबर, अक्तूबर से शुरू होगा टीकाकरण अभियान! इन लोगों को मिलेगी पहले
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन