फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पर नई जानकारी, एस्ट्राजेनेका कंपनी ने किया खुश करने वाला दावा

Fri, 14 Aug 2020 12:30 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 14 Aug 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi britain vaccine update oxford vaccine astrazeneca vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

रूस की कोरोना वैक्सीन को लेकर दुनियाभर में चर्चा जोरों पर है। यहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद ही 11 अगस्त को कोरोना वायरस की दुनिया की पहली वैक्सीन बना लेने की घोषणा की थी। इस वैक्सीन का नाम स्पूतनिक वी रखा गया है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत कई देशों ने इस वैक्सीन को लेकर संदेह जताया है कि पता नहीं यह प्रभावी होगी या नहीं, क्योंकि रूस ने तो वैक्सीन से संबधित कोई भी डाटा शेयर किया नहीं है। इस बीच ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित वैक्सीन को लेकर भी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। फिलहाल इस वैक्सीन का मानव परीक्षण चल रहा है और इसी पर काम कर रही एस्ट्राजेनेका कंपनी का कहना है कि इसका मानव परीक्षण इसी साल नवंबर तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद अगले साल यानी 2021 की शुरुआत में ही वैक्सीन का उत्पादन शुरू हो सकता है।

Coronavirus vaccine updates in hindi britain vaccine update oxford vaccine astrazeneca vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कंपनी का कहना है कि अगले साल लैटिन अमेरिकी देशों के लिए वैक्सीन की 40 करोड़ डोज का निर्माण किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने वैक्सीन के लिए अब तक पांच कंपनियों से करार किया है, जिसमें एस्ट्राजेनेका और मॉडर्ना भी शामिल हैं। एस्ट्राजेनेका से उसने वैक्सीन की 30 करोड़ डोज के लिए करार किया है जबकि अन्य कंपनियों से भी 10-10 करोड़ का करार है। 

Coronavirus vaccine updates in hindi britain vaccine update oxford vaccine astrazeneca vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

भारत में भी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए एस्ट्राजेनेका कंपनी के साथ साझेदारी की है। इस वैक्सीन को 'कोविशिल्ड' नाम दिया गया है। देश में इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi britain vaccine update oxford vaccine astrazeneca vaccine update
Coronavirus Vaccine Update - फोटो : Serum/Pixabay/Twitter

हाल ही में सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा था कि उनकी कंपनी वैक्सीन के 500 डोज प्रति मिनट तैयार करेगी। उनका कहना था कि शुरुआत में हर महीने 40 से 50 लाख वैक्सीन की खुराक बनाने पर ध्यान दिया जाएगा, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। कंपनी का सालाना 35 से 40 करोड़ वैक्सीन की खुराक बनाने का इरादा है। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi britain vaccine update oxford vaccine astrazeneca vaccine update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अदार पूनावाला ने कहा था कि भारत में ऑक्सफोर्ड की इस वैक्सीन की कीमत बेहद ही कम होगी। उन्होंने बहुत पहले कहा था कि भारत और बाकी दुनिया के बीच 50-50 के हिसाब से वैक्सीन का बंटवारा कर सकते हैं। फिलहाल भारत में इस वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण का मानव परीक्षण चल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed