फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस्राइल ने अब मॉडर्ना की वैक्सीन को भी दी मंजूरी, कोरोना टीकाकरण मामले में है सबसे आगे

Wed, 06 Jan 2021 03:43 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 06 Jan 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine Israel Approved Moderna Vaccine First Deliveries Expected This Month
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : PTI

कोरोना टीकाकरण के मामले में दुनिया में सबसे आगे चल रहे इस्राइल ने अब मॉडर्ना कंपनी की वैक्सीन के इस्तेमाल की भी मंजूरी दे दी है। यह दूसरी वैक्सीन है, जिसे इस्राइल ने मंजूरी दी है। इससे पहले उसने फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूरी दी थी, जिसका इस्तेमाल टीकाकरण अभियान में किया जा रहा है। अमेरिका और कनाडा के बाद के बाद मॉडर्ना की वैक्सीन को मंजूरी देने वाला इस्राइल दुनिया का तीसरा देश बन गया है। मॉडर्ना ने बताया कि इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने उसकी वैक्सीन की 60 लाख खुराकें मांगी हैं, जिसकी पहली खेप इसी महीने मिलने की उम्मीद है। 

Coronavirus vaccine Israel Approved Moderna Vaccine First Deliveries Expected This Month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्री यूली एडेल्स्टीन ने मंगलवार को बताया कि देश में लगभग 13 लाख 70 हजार लोग फाइजर वैक्सीन की दो में से पहली खुराक ले चुके हैं। सोमवार को लगभग एक लाख 46 हजार टीके लगाए गए थे, जबकि रविवार को एक लाख 34 हजार लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। 

Coronavirus vaccine Israel Approved Moderna Vaccine First Deliveries Expected This Month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हालांकि कोरोना की दूसरी खुराक लेने के बाद ही वायरस से पूरी सुरक्षा मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि इस बीच इस्राइल में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ रही है, इस समय वायरस से निपटने के लिए एक पूर्ण और लघु लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है। इस्रायल में अब तक चार लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine Israel Approved Moderna Vaccine First Deliveries Expected This Month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वहीं, अमेरिका में टीकाकरण अभियान की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन अब इसमें तेजी लाने के लिए जल्द ही यहां कोरोना के कम से कम 10 लाख टीके प्रतिदिन लगाए जाएंगे। अमेरिका में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथोनी फौसी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब भी अमेरिका में एक दिन में करीब पांच लाख टीके रोज लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine Israel Approved Moderna Vaccine First Deliveries Expected This Month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

टीकाकरण के मामले में रूस की अगर बात करें तो यहां 10 लाख से अधिक लोगों को अब तक 'स्पूतनिक-वी' का टीका लगाया जा चुका है। गमलेया रिसर्च सेंटर द्वारा विकसित इस वैक्सीन के बारे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यह कोरोना के खिलाफ कम से कम 95 फीसदी असरदार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed