फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: दुनिया में कोरोना वैक्सीन की 23 परियोजनाओं पर चल रहा काम, अब WHO ने कही ये बड़ी बात

Mon, 03 Aug 2020 10:13 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi WHO says there is no silver bullet at the moment and there might never be oxford vaccine britain us vaccine moderna Covaxin india update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पूरी दुनिया में करीब 1.8 करोड़ लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 6 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि इसके लिए वैक्सीन बनाने का काम लगातार जारी है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस काम में जुटे हुए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में वैक्सीन बनाने की करीब 23 परियोजनाओं पर इस वक्त काम चल रहा है, जिसमें से कुछ के ट्रायल अंतिम चरण में हैं। रूस ने तो यह दावा भी कर दिया है कि उसने वैक्सीन तैयार कर ली है और इस महीने वह सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की खुराक देगा। उसके बाद अक्तूबर से देश के नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। हालांकि इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन को लेकर एक बड़ी बात कही है।  

Coronavirus vaccine updates in hindi WHO says there is no silver bullet at the moment and there might never be oxford vaccine britain us vaccine moderna Covaxin india update
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : Social media

दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडहनॉम गिब्रयेसॉस ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 'फिलहाल इस वायरस के लिए कोई सटीक और पक्के तौर पर इलाज उपलब्ध नहीं है और हो सकता है कि कभी हो ही ना।' 

Coronavirus vaccine updates in hindi WHO says there is no silver bullet at the moment and there might never be oxford vaccine britain us vaccine moderna Covaxin india update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

अभी एक दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से ये बयान आया था कि कोरोना वायरस महामारी अभी लंबे समय तक बनी रह सकती है। निश्चित तौर पर यह बयान डराने वाला था, लेकिन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस का कोई पक्का इलाज नहीं मिलने की जो बात कही है, वह इससे भी ज्यादा डराने वाली है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या संभावित वैक्सीन कोरोना वायरस को खत्म करने में कारगर होगी? अभी तक यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन जिन-जिन देशों ने वैक्सीन बना लेने की बात कही है, उनके बारे में आइए जान लेते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi WHO says there is no silver bullet at the moment and there might never be oxford vaccine britain us vaccine moderna Covaxin india update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का क्या है हाल? 

  • पिछले महीने ही ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने घोषणा की थी कि उनके द्वारा विकसित की गई कोरोना वैक्सीन ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है और यह रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने का काम करती है। भारत में तो इस वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के मानव परीक्षण को मंजूरी भी मिल गई है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने देश में इस वैक्सीन को बनाने के लिए एस्ट्राजेनेका कंपनी के साथ साझेदारी की है। इस वैक्सीन को लेकर यह दावा किया गया है कि अगर सभी परीक्षण सफल रहते हैं तो यह साल के आखिर में बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। 
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi WHO says there is no silver bullet at the moment and there might never be oxford vaccine britain us vaccine moderna Covaxin india update
Moderna Vaccine - फोटो : Instagram

अमेरिका की वैक्सीन कब तक आएगी? 

  • अमेरिका में मॉडर्ना कंपनी द्वारा विकसित की गई वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण में है। अभी कुछ दिन पहले ही बड़े पैमाने पर (30 हजार लोगों पर) इसका मानव परीक्षण शुरू किया गया है। इस साल के अंत तक इस वैक्सीन के बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद जताई गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed