दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला बढ़कर अब तीन करोड़ 10 लाख के पार हो गया है जबकि इस वायरस से मरने वालों की संख्या भी नौ लाख 61 हजार से अधिक हो चुकी है। भारत की अगर बात करें तो यहां 54 लाख से भी अधिक लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 86 हजार के पार हो गया है। हालांकि दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले में अमेरिका अभी भी शीर्ष पर है। वहां 69 लाख 67 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी दो लाख के पार है। इस वायरस से बचने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञ भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के सुझाव देते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"5f672b126ffb13570b1b45db","slug":"coronavirus-information-in-hindi-how-to-boost-immunity-for-covid-19-question-answer-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक शक्ति कैसे बढ़ाएं? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: कोरोना से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक शक्ति कैसे बढ़ाएं? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Sun, 20 Sep 2020 03:54 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 20 Sep 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock/Amarujala
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी पावर कैसे बढ़ाएं?
- एम्स के डॉ. पीयूष रंजन बताते हैं, 'इम्यूनिटी एक दिन में नहीं बनती, यह लंबे समय तक चलने वाली एक प्रक्रिया है। कोरोना महामारी आने के बाद से इम्यूनिटी से संबंधित टीवी या बाजार में कई भ्रामक विज्ञापन भी आ रहे हैं। कई कंपनियां दावा कर रही हैं कि इतने दिन में इम्यूनिटी बढ़ाएं। सच तो यह है कि हफ्ते दस दिन में इम्यूनिटी नहीं बढ़ती है। इम्यूनिटी एक प्रकार से लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है, जो आप अच्छे खान-पान से कर सकते हैं। अगर आप धूम्रपान नहीं करेंगे, व्यायाम, योगा करेंगे तो धीरे-धीरे शरीर में इम्यूनिटी बढ़ने लगेगी।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
लोग कोरोना की जांच कराने से डरते क्यों हैं?
- डॉ. पीयूष रंजन के मुताबिक, 'ये समाज के लिए बहुत ज्यादा चिंता की बात है। अक्सर जब रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाती है तो लोग इसे एक कलंक की तरह लेते हैं। वहीं एसिम्प्टोमेटिक मरीज बेफिक्र होकर बाहर घूमते रहते हैं और सबसे मिलते हैं, जबकि एक एसिम्प्टोमेटिक व्यक्ति कई लोगों को संक्रमित कर सकता है। इसके अलावा कई लोग ऐसे भी हैं, जिनमें लक्षण भी हैं, तो भी वे जांच कराने से कतराते हैं। ऐसे लोगों से कहना चाहूंगा कि इससे डरें नहीं। कोरोना किसी को भी हो सकता है। ये कोई अभिशाप नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या कोरोना को लेकर लोग गंभीर नहीं है, क्या गलती हो रही है?
- डॉ. पीयूष रंजन बताते हैं, 'युवा घर के बाहर जाते हैं और वही मूल तौर पर संक्रमण को फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं। युवा घर से बाहर निकलते हैं, उनके संक्रमण होने पर भी उनमें लक्षण नहीं दिखते हैं, लेकिन घर में आकर दूसरों को संक्रमित कर देते हैं। इसलिए घर के हर सदस्य को सावधान रहना है। ऐसा नहीं है कि आप बुजुर्ग को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें बाहर जाने से रोक रहे हैं, तो वो बचे रहेंगे, अगर आप बाहर जा रहे हैं और सावधानी नहीं बरत रहे हैं, तो वो आपके जरिए संक्रमित हो सकते हैं।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कई बार लोग गमछे या महिलाएं चुन्नी का उपयोग करती हैं, ये कितना सुरक्षित है?
- डॉ. पीयूष रंजन बताते हैं, 'गमछा या चुन्नी को पर्याप्त नहीं मान सकते हैं, लेकिन फिर भी अगर अचानक कहीं जा रहे हैं और ट्रिपल लेयर का मास्क नहीं है तो इसका उपयोग कर सकते हैं। वैसे तीन लेयर वाला मास्क या एन-95 मास्क ही आपको सुरक्षित रख सकता है।'