{"_id":"5f2c89cd8ebc3e3cf52709a1","slug":"coronavirus-infection-can-be-detect-in-an-hour-via-artificial-intelligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआई के जरिये एक घंटे के भीतर पता चलेगा कोरोना संक्रमण, 92 फीसदी सटीक परिणाम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
एआई के जरिये एक घंटे के भीतर पता चलेगा कोरोना संक्रमण, 92 फीसदी सटीक परिणाम
Fri, 07 Aug 2020 05:37 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 07 Aug 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना महामारी के तेज होते प्रसार के बीच वैज्ञानिक भी इसपर लगाम लगाने के लिए नए-नए तरीके खोजने में लगे हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये कोरोना संक्रमण का एक घंटे के भीतर पता लगाने का दावा किया है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों का दावा है कि इस तकनीक के जरिए आने वाली रिपोर्ट लगभग रियल टाइम पीसीआर से आने वाली रिपोर्ट के बराबर होगी। 20 अप्रैल से छह मई के बीच 3326 लोगों पर अध्ययन किया गया।
विज्ञापन
प्रमुख शोधकर्ता डॉ. एंड्रयू सोल्टन का कहना है कि 92 फीसदी मरीजों में सटीक परिणाम देखने को मिले हैं। उनका दावा है कि इस तकनीक के जरिए कम समय में बड़ी संख्या में मरीजों की पहचान हो सकती है। इससे महामारी को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन