फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Coronavirus in India fake news betel leaf covid 19 pib fact check

फैक्ट चेक: क्या पान का पत्ता खाने से कोरोना से हो सकता है बचाव? जानिए इसकी सच्चाई

Mon, 10 May 2021 05:01 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 10 May 2021 05:01 PM IST
सार

  • एक फर्जी खबर में दावा किया जा रहा है कि पान के पत्ते का सेवन करने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है और संक्रमित व्यक्ति को भी ठीक किया जा सकता है 
  • पीआईबी का कहना है कि पान के पत्ते के सेवन से कोरोना से बचाव व स्वस्थ होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है

विज्ञापन
Coronavirus in India fake news betel leaf covid 19 pib fact check
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इस दौरान सोशल मीडिया पर इसको लेकर अफवाहों का दौर भी जारी है। संक्रमण को रोकने के लिए तरह-तरह के नुस्खों वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जबकि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ हमेशा से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह देते आए हैं। दरअसल, ऐसे नुस्खों पर अगर आप विश्वास करेंगे और उन्हें आजमाएंगे तो जाहिर है उससे शरीर को भारी नुकसान पहुंच सकता है। अब पान के पत्तों को लेकर ऐसा ही एक फर्जी दावा किया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


क्या है दावा? 

पीआईबी ने ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी है कि एक फर्जी खबर में दावा किया जा रहा है कि पान के पत्ते का सेवन करने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है और संक्रमित व्यक्ति को भी ठीक किया जा सकता है। 
विज्ञापन


फर्जी है दावा 

पीआईबी के फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी पाया गया है। पीआईबी का कहना है कि पान के पत्ते के सेवन से कोरोना से बचाव व स्वस्थ होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर लगातार फैल रही फर्जी खबरों को लेकर पीआईबी हमेशा से लोगों को सतर्क करता आया है। उसकी फैक्ट चेक टीम ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह देती आई है। 

पीआईबी का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोना, मास्क लगाना व शारीरिक दूरी का पालन करना जरूरी है। विशेषज्ञ भी हमेशा से यह कहते आ रहे हैं कि कोरोना के इलाज के लिए किसी भी चीज का सेवन करने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed