{"_id":"5f2922ad89ff3c504006894a","slug":"coronavirus-icmr-chief-says-it-is-difficult-to-predict-that-india-will-see-second-wave-of-covid-19-or-not","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: भारत में कोरोना की दूसरी लहर दिखेगी या नहीं? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: भारत में कोरोना की दूसरी लहर दिखेगी या नहीं? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस महामारी ने दुनियाभर में कहर बरपा रखा है। अब तक इससे एक करोड़ 81 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि छह लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत का हाल भी काफी बुरा है। यहां 24 घंटे में 50-50 हजार मामले सामने आ रहे हैं। देश में अब संक्रमण के मामले बढ़कर 18 लाख के पार चले गए हैं जबकि मृतकों का आंकड़ा भी 39 हजार के करीब पहुंच गया है। हालांकि इसके बावजूद यह कहा जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी भारत में नहीं आई है। अब इसके आने की संभावना है या नहीं, इस बारे में विशेषज्ञों की राय अलग ही है। आइए जानते हैं कि विशेषज्ञों का इस बारे में क्या कहना है, 'भारत में कोरोना की दूसरी लहर दिखेगी या नहीं?'
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर के प्रमुख डॉ. बलराम भार्गव का कहना है कि इस बारे में अभी बता पाना तो मुश्किल है कि भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर दिखाई देगी या नहीं, लेकिन उनका मानना है कि भारत की विभिन्न भौगोलिक स्थितियों की वजह से अलग-अलग समय पर संक्रमण की छोटी-छोटी लहरें जरूर नजर आ सकती हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
डॉ. बलराम भार्गव का कहना है कि दुनियाभर में तेजी से हालात बदल रहे हैं और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण और इसके कारण होने वाली मौतों की दर में काफी भिन्नताएं हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि कोविड-19 एक नया वायरस है, जिसके बारे में वैज्ञानिक बहुत कम ही जानते हैं। ऐसे में इसकी भविष्यवाणी करना काफी मुश्किल है कि भारत में संक्रमण की दूसरी लहर दिखेगी या नहीं, क्योंकि अलग-अलग राज्यों में इसके फैलने की दर में काफी भिन्नताएं हैं। इसलिए सबको 'एक ही तराजू के नहीं तौला जा सकता'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर जनवरी से ही कोरोना वायरस पर निगरानी रख रहा है। ऐसे में मौजूदा वक्त में यह सबसे जरूरी है कि लोग सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेन्सिंग) का पालन करें, हाथ साबुन से धोते रहें और मास्क का जरूर इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
डॉ. भार्गव ने आगे बताया कि भारत में अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। इसके शुरुआती दिनों में देश में हर रोज करीब 100 टेस्ट होते थे जबकि आज रोजाना पांच लाख टेस्ट किए जाते हैं और एक रिपोर्ट में यह सामने आया था कि समय पर टेस्ट हो जाने की वजह से ही कई लोगों की जानें बच जाती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।