फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: भारत में कोरोना की दूसरी लहर दिखेगी या नहीं? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Tue, 04 Aug 2020 02:32 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 04 Aug 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus ICMR Chief says it is difficult To Predict that India Will See Second Wave Of COVID 19 or not
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस महामारी ने दुनियाभर में कहर बरपा रखा है। अब तक इससे एक करोड़ 81 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि छह लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत का हाल भी काफी बुरा है। यहां 24 घंटे में 50-50 हजार मामले सामने आ रहे हैं। देश में अब संक्रमण के मामले बढ़कर 18 लाख के पार चले गए हैं जबकि मृतकों का आंकड़ा भी 39 हजार के करीब पहुंच गया है। हालांकि इसके बावजूद यह कहा जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी भारत में नहीं आई है। अब इसके आने की संभावना है या नहीं, इस बारे में विशेषज्ञों की राय अलग ही है। आइए जानते हैं कि विशेषज्ञों का इस बारे में क्या कहना है, 'भारत में कोरोना की दूसरी लहर दिखेगी या नहीं?' 

Coronavirus ICMR Chief says it is difficult To Predict that India Will See Second Wave Of COVID 19 or not
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर के प्रमुख डॉ. बलराम भार्गव का कहना है कि इस बारे में अभी बता पाना तो मुश्किल है कि भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर दिखाई देगी या नहीं, लेकिन उनका मानना है कि भारत की विभिन्न भौगोलिक स्थितियों की वजह से अलग-अलग समय पर संक्रमण की छोटी-छोटी लहरें जरूर नजर आ सकती हैं।  

Coronavirus ICMR Chief says it is difficult To Predict that India Will See Second Wave Of COVID 19 or not
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

डॉ. बलराम भार्गव का कहना है कि दुनियाभर में तेजी से हालात बदल रहे हैं और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण और इसके कारण होने वाली मौतों की दर में काफी भिन्नताएं हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि कोविड-19 एक नया वायरस है, जिसके बारे में वैज्ञानिक बहुत कम ही जानते हैं। ऐसे में इसकी भविष्यवाणी करना काफी मुश्किल है कि भारत में संक्रमण की दूसरी लहर दिखेगी या नहीं, क्योंकि अलग-अलग राज्यों में इसके फैलने की दर में काफी भिन्नताएं हैं। इसलिए सबको 'एक ही तराजू के नहीं तौला जा सकता'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus ICMR Chief says it is difficult To Predict that India Will See Second Wave Of COVID 19 or not
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर जनवरी से ही कोरोना वायरस पर निगरानी रख रहा है। ऐसे में मौजूदा वक्त में यह सबसे जरूरी है कि लोग सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेन्सिंग) का पालन करें, हाथ साबुन से धोते रहें और मास्क का जरूर इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Coronavirus ICMR Chief says it is difficult To Predict that India Will See Second Wave Of COVID 19 or not
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

डॉ. भार्गव ने आगे बताया कि भारत में अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। इसके शुरुआती दिनों में देश में हर रोज करीब 100 टेस्ट होते थे जबकि आज रोजाना पांच लाख टेस्ट किए जाते हैं और एक रिपोर्ट में यह सामने आया था कि समय पर टेस्ट हो जाने की वजह से ही कई लोगों की जानें बच जाती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed