दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अन्य देशों की तरह भारत में भी रोजाना बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि कुछ चीजों पर विशेष ध्यान दिया जाए। अब धीरे-धीरे लॅाकडाउन में ढील दी जाने लगी है, जिससे इस वायरस से संक्रमण का खतरा और भी अधिक है। ऐसे में इस वायरस से बचने के लिए अपनी तरफ से पूरे एहतियात बरतने होंगे। इस समय लापरवाही करना खतरनाक साबित हो सकता है। सावधानी बरतने से हम खुद को, परिवार को और अन्य लोगों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे किन चीजों का इस्तेमाल करने से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है....
कोरोना से बचना है तो ये सात बातें गांठ बांध लें, कम होगा संक्रमण का खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्क
- कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी है। कई शोधों में इस बात का दावा किया गया है कि मास्क पहनने से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है। इस समय मास्क पहनना न भूलें। आपको एक उदाहरण से मास्क के फायदे बताते हैं...
एक रिपोर्ट के अनुसार अगर किसी कोरोना वायरस के मरीज ने मास्क पहना है तो उससे वायरस के संक्रमण की संभावना बहुत कम हो जाती है। इसलिए इस समय घर से बाहर निकलते ही सबसे पहले मास्क पहनें।
गॅागल
- एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमण आंखों के द्वारा भी फैल सकता है। इस समय घर से बाहर जाते समय गॅागल पहनना न भूलें। अगर आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो गॅागल का इस्तेमाल करने से पहले डॅाक्टर से सलाह ले लें।
कैप
- कई शोधों में इस बात का दावा किया जा रहा है कि कोरोना का संक्रमण बालों के द्वारा भी फैल सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि कैप पहनी चाहिए। इस मौसम में कैप आपको गर्मी के साथ-साथ कोरोना वायरस से भी बचाने का काम करेगी।
गुनगुना पानी पिएं
- गुनगुना पानी पीने से डायजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत रहेगा तो आपको कोई भी वायरस आसानी से अपनी चपेट में नहीं ले पाएगा। इसलिए इस समय प्रयास करें कि गुनगुने पानी का सेवन किया जाए।