इन उपकरणों की मदद से घर में ही कर पाएंगे मेडिकल चेकअप, बड़े काम के हैं ये उपकरण...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॅान कांटेक्ट इन्फ्रारेड थर्मामीटर
- कोरोना से बचने के लिए नॅान कांटेक्ट इन्फ्रारेड थर्मामीटर के प्रयोग से शरीर का तापमान नापने का कार्य किया जा रहा है। इसके इस्तेमाल से शरीर के तापमान को आसानी से नापा जा सकता है। आप इसकी मदद से अपना और अपने घर के सदस्यों के शरीर के तापमान की जांच आसानी से कर सकते हैं। नॅान कांटेक्ट इन्फ्रारेड थर्मामीटर आपको आसानी से उपलब्ध भी हो जाएगा।
डिजिटल मॉनिटर ब्लड प्रेशर मशीन
- डिजिटल मॉनिटर ब्लड प्रेशर की मदद से आप आसानी से घर में ही ब्लड प्रेशर की जांच कर सकते हैं। इसकी मदद से प्लस रेट का भी पता लगाया जा सकता है। ये मशीन आपको आसानी से उपलब्ध भी हो जाएगी। अगर आपके घर में डिजिटल मॉनिटर ब्लड प्रेशर मशीन होगी तो आपको बार-बार ब्लड प्रेशर की जांच के लिए घर से बाहर जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।
पल्स ऑक्समीटर
- पल्स ऑक्समीटर की मदद से खून में ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाया जा सकता है। ये बहुत छोटा, लेकिन बेहद ही उपयोगी उपकरण है। आप अपने डॅाक्टर से सलाह लेने के बाद इस उपकरण का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ग्लूकोमीटर
- ग्लूकोमीटर की मदद से आप शरीर में गलूकोज के लेवल का पता लगा सकते हैं। इस उपकरण की मदद से आप घर में ही अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच कर सकते हैं। ये उपकरण डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद ही उपयोगी है।