फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आत्महत्या से पहले ऐसे होते हैं किसी व्यक्ति के शुरुआती लक्षण, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

Mon, 15 Jun 2020 06:06 PM IST
Yogesh Joshi योगेश जोशी
Updated Mon, 15 Jun 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput commits sucide symptoms of suicide thoughts first stage here are some warning signs you should look out for
आत्महत्या के बढ़ते मामलों को रोका जा सकता है - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने सभी लोगों को गमहीन कर दिया है। एक 34 साल के युवा कलाकार का इस तरह आत्महत्या करना दुखद है। पूरी दुनिया के चेेहरों पर हंसी बिखेरने वाले सुशांत यूं चले जाएंगे किसी ने सोचा भी नहीं था।



सुशांत सिंह की आत्महत्या के पीछे डिप्रेशन को बड़ी वजह माना रहा है। ऐसे सामान्य सवाल उठते हैं कि डिप्रेशन की वह कौन सी स्टेज होती है जिसमें व्यक्ति अपनी जान तक ले लेता है। आपको बता दें सुशांत की पूर्व मैनेेजर ने भी कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या के बढ़ते मामलों को रोका जा सकता है, अगर हमें इसके लक्षणों के बारे में पता हो। अमर उजाला ने इस संबंध में डॉक्टर से भी बातचीत की। आइए जानते हैं क्या कहते हैं डॉक्टर डिप्रेशन के बारे में और कैसे रोका जा सकता है सुसाइड के मामलों को। 

sushant singh rajput commits sucide symptoms of suicide thoughts first stage here are some warning signs you should look out for
कोई भी व्यक्ति अचानक आत्महत्या जैसा बड़ा कदम नहीं उठाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अचानक नहीं करता कोई भी आत्महत्या 

  • कोई भी व्यक्ति अचानक आत्महत्या जैसा बड़ा कदम नहीं उठाता है। डॉक्टरों के अनुसार आत्महत्या करने वाला व्यक्ति बहुत लंबे समय से सुसाइड करने के बारे में सोच रहा होता है। इस बारे में हमने हल्द्वानी की मनोचिकित्सक डॉक्टर संगीता जोशी से फोन पर बात की।
  • उन्होंने बताया कि कोई भी इतना बड़ा कदम आसानी से नहीं उठाता है। व्यक्ति बहुत समय से इन सबके बारे में सोच रहा होता है। डॉक्टर संगीता जोशी कहती हैं कि आसपास रहने वाले लोग कुछ संकेतों से आसानी से पता लगा सकते हैं कि व्यक्ति आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है।
sushant singh rajput commits sucide symptoms of suicide thoughts first stage here are some warning signs you should look out for
अकेलापन व्यक्ति को आत्महत्या की ओर अग्रसर कर देता है - फोटो : Pixabay

सबसे प्रिय व्यक्ति के निधन के कारण

  • डॉक्टर संगीता जोशी ने सुशांत सिंह राजपूत का उदाहरण देकर इस बात को समझाया कि सुशांत की माता का निधन 2002 में हो गया था और हो सकता है वो तब से अकलेपन का शिकार रहे हों। कई बार व्यक्ति किसी अपने को खोने के गम को भूल नहीं पाता है और उसके दिमाग में उनकी ही यादें बसी रहती हैं। जिस वजह से दुनिया से मन भरने लगता है और व्यक्ति अकेले रहना ही पसंद करता है। धीरे- धीरे ये अकेलापन उसे आत्महत्या की ओर अग्रसर कर देता है। अगर आपके आसपास भी कोई व्यक्ति ऐसा है तो उसकी मदद के लिए आगे आएं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput commits sucide symptoms of suicide thoughts first stage here are some warning signs you should look out for
हमेशा दुखी रहने वाले व्यक्ति की आत्महत्या करने की संभावना अधिक रहती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुखी रहना

  • लगातार दुखी रहने से भी लोग आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने को तैयार हो जाते हैं। डॉक्टर संगीता जोशी कहती हैं कि ऐसे व्यक्ति जो हमेशा दुखी रहते हैं उनके आत्महत्या करने की संभावना अधिक रहती है। उनकी बातों में दुख और अवसाद के लक्षण साफ दिखाई देते हैं। किसी चीज के बारे में ऐसे व्यक्ति सकारात्मक ना रहकर हमेंशा निराशाजनक सोचते हैं। 

 

विज्ञापन
sushant singh rajput commits sucide symptoms of suicide thoughts first stage here are some warning signs you should look out for
आत्महत्या करने वाला व्यक्ति सोशल मीडिया से दूरी बना लेता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

सोशल मीडिया से दूरी

  • आत्महत्या करने वाला व्यक्तिअपने आसपास के माहौल से दूर होने लगता है। देखने में आया है कि ऐसे व्यक्ति सार्वजनिक रूप से भी एक दूरी बना लेते हैं। समारोह, आयोजन आदि में ये शिरकत नहीं करते हैं। सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म से इनकी दूरी देखी जा सकती है। अक्सर ऐसे लोग अपनी पुरानी पोस्टों को हटा देतेे हैं। 
  • डॉक्टर संगीता जोशी कहती हैं अगर व्यक्ति ऐसा कुछ कर रहा है तो हो सकता है वो आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने जा रहा हो। हालांकि डॉक्टर जोशी ये भी कहती हैं कि हो सकता है कि व्यक्ति किसी और कारण सोशल मीडिया से दूरी बना रहा हो, लेकिन इन संकेतों से इंकार नहीं किया जा सकता।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed