फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus drug: कोरोना के इलाज में एक और बड़ी सफलता, इस दवा से 79 फीसदी कम हुआ खतरा

Wed, 22 Jul 2020 02:33 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus drugs update UK based Synairgen has announced positive results from a clinical trial of SNG001   medicine in hospitalised covid 19 patients
Coronavirus Drug Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम जोर-शोर से जारी है। इस समय भारत, अमेरिका, रूस, चीन और ब्रिटेन समेत दुनियाभर में 23 वैक्सीन पर काम चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि सितंबर तक इस जानलेवा बीमारी की वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक दवाइयों के सहारे कोरोना मरीजों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। डेक्सामेथासोन, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और रेमडेसिविर जैसी दवाइयां कोरोना मरीजों के इलाज में कारगर साबित हुई हैं। इस बीच ब्रिटेन की कंपनी सिनर्जीन (Synairgen) ने एक अन्य दवा की मदद से कोरोना मरीजों के इलाज में सफलता का दावा किया है। कंपनी के मुताबिक, उसकी दवाई से कोरोना मरीजों के गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा 79 फीसदी तक घट गया है। आइए जानते हैं इस 'जीवनरक्षक दवा' के बारे में...

Coronavirus drugs update UK based Synairgen has announced positive results from a clinical trial of SNG001   medicine in hospitalised covid 19 patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कौन सी दवा है? 
  • इस दवा का नाम SNG001 है। यह इंटरफेरोन बीटा प्रोटीन पर आधारित दवा है। इस प्रोटीन को वायरल संक्रमण होने पर शरीर उत्पन्न करता है। ब्रिटेन की दवा कंपनी सिनर्जीन (Synairgen) ने  दावा किया है कि इस दवा के इस्तेमाल से से कोरोना के मरीजों को काफी फायदा हो रहा है। 
Coronavirus drugs update UK based Synairgen has announced positive results from a clinical trial of SNG001   medicine in hospitalised covid 19 patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसे काम करती है यह दवा? 

  • इस दवा के अंदर एंटीवायरल प्रोटीन होता है, जिसे सूंघकर लिया जाता है। यह धुंध के रूप में फेफड़े तक पहुंचता है। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ कोरोना मरीजों के गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा कम हुआ बल्कि जिन मरीजों को यह दवा दी गई, वो जल्दी ठीक भी हो गए यानी जिन मरीजों को ठीक होने में 9 दिन का समय लग रहा था, वो 6 दिन में ही ठीक हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus drugs update UK based Synairgen has announced positive results from a clinical trial of SNG001   medicine in hospitalised covid 19 patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सांस लेने संबंधी परेशानी में मिली है राहत 

  • यह भी दावा किया जा रहा है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोनो के मरीजों को सांस लेने में कम ही दिक्कत महसूस हुई है और अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को आईसीयू की जरूरत भी बहुत कम पड़ रही है। 
विज्ञापन
Coronavirus drugs update UK based Synairgen has announced positive results from a clinical trial of SNG001   medicine in hospitalised covid 19 patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

101 मरीजों पर किया गया अध्ययन 

  • रिपोर्ट्स के मुतबिक, 30 मार्च से 27 मई के बीच ब्रिटेन के 9 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 101 कोरोना मरीजों को यह दवा दी गई और उसका असर देखा गया। सिनर्जीन कंपनी के सीईओ रिचर्ड मर्सडेन ने कहा, 'हम इससे बेहतर परिणाम की उम्मीद नहीं कर सकते थे। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के इलाज में ये एक बड़ी सफलता है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed