फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus Medicine: भारत में लॉन्च हुई कोरोना की एक और दवा, देश के 42 शहरों में होगी फ्री होम डिलीवरी

Thu, 20 Aug 2020 05:04 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Medicine in India Dr Reddy Lab Launches Avigan Coronavirus drug update covid 19 drug in India
कोरोना वायरस के लिए दवा - फोटो : Pexels/AmarUjala

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 69 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जबकि 977 मरीजों की मौत भी हो गई है। यहां संक्रमण का मामला 28 लाख के पार पहुंच गया है जबकि कुल मरने वालों की संख्या 53 हजार के पार है। इस बीमारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने का काम जारी है, लेकिन जब तक यह नहीं आ जाती है, तब तक दवाओं को ही कारगर बनाया जा रहा है। देश में कोरोना के इलाज के लिए कई तरह की दवाइयों के इस्तेमाल को मंजूरी मिली हुई है। अब देश की जानी-मानी फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने भी कोरोना की एक दवाई लॉन्च की है। उसने इस दवाई को 200 एमजी टैबलेट के रूप में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

CoronaVirus Covid 19 Medicine in India Dr Reddy Lab Launches Avigan Coronavirus drug update covid 19 drug in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, कोरोना के इलाज में कारगर मानी जा रही दवाई फेविपिराविर (Favipiravir) को अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग नामों से लॉन्च कर रही हैं। डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने इसके जेनेरिक वर्जन को पेश किया है, जिसका नाम 'एविगन' (Avigan) रखा है। ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया से इस दवाई के इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। 

CoronaVirus Covid 19 Medicine in India Dr Reddy Lab Launches Avigan Coronavirus drug update covid 19 drug in India
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज के मुताबिक, 'एविगन' दवा का इस्तेमाल हल्के और मध्यम कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों पर किया जा सकेगा। कंपनी ने 'फ्यूजीफिल्म टोयामा केमिकल कंपनी लिमिटेड' के साथ इस दवाई के निर्माण और उसके वितरण के लिए अनुबंध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Medicine in India Dr Reddy Lab Launches Avigan Coronavirus drug update covid 19 drug in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज के मुताबिक, कंपनी ने इस दवा को 122 टैबलेट के पैक में बाजार में उतारा है। इसकी एक्सपायरी दो साल की रहेगी। सबसे खुशी की बात ये है कि कंपनी ने देश के 42 शहरों में इस दवा की फ्री होम डिलीवरी सेवा उपलब्ध कराने का दावा किया है। 

विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Medicine in India Dr Reddy Lab Launches Avigan Coronavirus drug update covid 19 drug in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'एविगन' दवा की होम डिलीवरी के लिए डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी अपनी वेबसाइट पर दिया है, जिसपर कॉल कर दवाई मंगाई जा सकती है या फिर www.readytofightcovid.in पर सुबह 9 से रात 9 बजे तक दवाई का ऑर्डर दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने दवाई की कीमत का खुलासा नहीं किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed