फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीरो सर्वे: दिल्ली की 29 प्रतिशत आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित, 28.30 प्रतिशत लोगों में कोरोना की एंटीबॅाडी

Thu, 20 Aug 2020 04:45 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 20 Aug 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
coronavirus latest update news second sero survey in delhi serological survey to reveal how much coronavirus is spreading in delhi covid 19 updates delhi
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में हुए दूसरे सीरो सर्वे की रिपोर्ट भी आ गई है और इस रिपोर्ट में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पहले के मुकाबले दिल्ली में लगातार बढ़ते मामलों में कुछ कमी आई है। आज हम आपको इस सीरो सर्वे से जुड़ी सभी जानकारियां देने जा रहे हैं। आपको बता दें दिल्ली में पहला सीरो सर्वे जून के अंत और जुलाई की शुरूआत में किया गया था और दूसरा सीरो सर्वे इस महीने की शुरुआत में किया गया था। आइए जानते हैं दिल्ली में हुए दूसरे सीरो सर्वे से जुड़ी अहम जानकारियां...

coronavirus latest update news second sero survey in delhi serological survey to reveal how much coronavirus is spreading in delhi covid 19 updates delhi
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

28.30 फीसदी के खून में कोरोना वायरस एंटीबॅाडीज मिलीं

  • दिल्ली सरकार ने 'द प्रिंट' के साथ इस सर्वे से संबंधित आंकड़ों को साझा किया। इन आंकड़ों के अनुसार दूसरे सीरो सर्वे के दौरान 15,289 लोगों का टेस्ट किया गया। इन लोगों में से 28.30 प्रतिशत लोगों के खून में कोरोना वायरस एंटीबॅाडीज पाई गई हैं। इस सर्वे के बात ये कहा जा सकता है कि दिल्ली में एक चौथाई लोगों के अंदर कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॅाडी बन गई हैं। आपको बता दें दिल्ली में 18 साल से कम उम्र के बच्चों और महिलाओं में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॅाडी अधिक पाईं गई हैं।
coronavirus latest update news second sero survey in delhi serological survey to reveal how much coronavirus is spreading in delhi covid 19 updates delhi
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की करीब 29 फीसदी आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित...

  • दिल्ली की करीब 29 फीसदी आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकी है। इस सीरो सर्वे के बाद ये कहा जा रहा है कि दिल्ली में लगभग एक चौथाई लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद ठीक हो गए हैं। एक चौथाई आबादी का मतलब है लगभग 50 लाख लोग। आपकी जानकारी के लिए बता दें दिल्ली सरकार ने हर महीने सीरो सर्वे करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus latest update news second sero survey in delhi serological survey to reveal how much coronavirus is spreading in delhi covid 19 updates delhi
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दूसरे सीरो सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नया एसओपी बनाया 

  • दूसरे सीरो सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नया एसओपी बनाया था। इस सर्वे में 18 साल से कम उम्र के 25 फीसदी, 18 से 49 साल के बीच के 50 फीसदी और 50 साल से ऊपर के 25 फीसदी लोगों के सैंपल लिए गए। आपको बता दें दिल्ली में पहला सीरो सर्वे केंद्र सरकार के राष्ट्रीय नियंत्रण रोग केंद्र (NCDC) ने किया था, वहीं दूसरा सीरो सर्वे दिल्ली सरकार ने किया।
विज्ञापन
coronavirus latest update news second sero survey in delhi serological survey to reveal how much coronavirus is spreading in delhi covid 19 updates delhi
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दिल्ली सरकार के 19 अस्पतालों में लोगों के सैंपल इकट्ठे किए गए

  • दूसरे सीरो सर्वे के लिए दिल्ली सरकार के 19 अस्पतालों में लोगों के सैंपल इक्ट्ठे किए गए और मौलान आजाद मेडिकल कॅालेज में नतीजों को अंतिम रूप देने का काम किया गया। अधिकारियों का कहना है कि दूसरे सर्वे के नतीजों को आधिकारिक तौर पर इस हफ्ते जारी कर दिया जाएगा। आधिकारिक तौर पर नतीजे आने के बाद ही पता चल पाएगा कि किस जिले में कितने लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed