भारत में कोरोनो संक्रमितों की संख्या खतरनाक दर से बढ़ रही है और चूंकि अभी तक इससे निपटने के लिए कोई भी वैक्सीन या टीका नहीं बना है, ऐसे में सभी लोगों के लिए यही सुरक्षित होगा कि वो घर में ही रहें। हालांकि किसी जरूरी काम से अगर घर से निकल भी रहे हैं तो बेहतर होगा कि लोगों से दूरी बनाए रखें। साथ ही विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक, हमेशा अपने हाथ साबुन से धोते रहें और आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें। ये सभी चीजें कोरोना के संक्रमण से बचाने में सहायक हैं। इन सबके बीच एक सबसे बड़ा सवाल ये है कि ऐसे हालात में अगर कोई मेहमान आपके घर आ जाए तो क्या उसे अपना बाथरूम इस्तेमाल करने देना चाहिए या नहीं और और इसके लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? तो चलिए जान लेते हैं इस बेहद ही अहम सवाल का जवाब...
कोरोना: कितना सुरक्षित है मेहमानों को अपने बाथरूम का इस्तेमाल करने देना? जान लें ये जरूरी बातें
क्या कोरोनो वायरस बाथरूम साझा करने से फैलता है?
भले ही मल के कणों (फैकल-ओरल ट्रांसमिशन) के माध्यम से रोग के संचरण का जोखिम कम हो, लेकिन एक अध्ययन में पाया गया है कि कोरोनो वायरस 33 दिनों तक मल में मौजूद हो सकता है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि कुछ सावधानियां बरती जाएं, ताकि वायरस के संक्रमण को रोका जा सके।
कोविड-19 के अपने जोखिम का विश्लेषण करें
आपको जिन चीजों की देखभाल करने की आवश्यकता है, उनमें से पहली चीज आपके और आपके परिवार के सदस्यों की अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थिति है। अब ये तो आप जानते ही होंगे कि अक्सर बुजुर्ग व्यक्ति मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, हृदय रोग, कैंसर और किडनी संबंधित रोगों से पीड़ित होते हैं, ऐसे में कोरोना वायरस से उनके संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए जरूरी है कि अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग व्यक्ति है तो उसे मेहमान के संपर्क से दूर रखें और साथ ही उसे उस बाथरूम का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करने दें, जिसका इस्तेमाल मेहमान ने किया हो।
मेहमान से ऐसे बाथरूम का उपयोग करने के लिए कहें, जिसे आप अक्सर उपयोग नहीं करते हैं
अपने मेहमान को मुख्य द्वार के निकटतम बाथरूम का उपयोग करने दें। साथ ही उन सतहों को छूने से बिल्कुल बचें, जो आपको लगता है कि उसे घर आए मेहमान ने छुआ होगा। अगर आपके पास एक अतिरिक्त बाथरूम है, तो उन्हें उसी का उपयोग करने देना सबसे अच्छा होगा। अगर आपके पास एक अलग बाथरूम नहीं है, तो उन्हें अपने परिवार का उपयोग न करने दें। यह आपको और आपके परिवार के लिए सुरक्षित होगा।
बाथरूम में कीटाणुनाशक स्प्रे और पोंछा रखें
इन वस्तुओं को रखकर किसी बाहरी व्यक्ति को इसका उपयोग करने से पहले बाथरूम को साफ करना सुनिश्चित करें:
1. हैंड सैनिटाइजर
2. कीटाणुनाशक पोंछा
3. कीटाणुनाशक स्प्रे
4. टिशू पेपर
अपने मेहमान से कहें कि उपयोग करने से पहले और बाद में टॉयलेट सीट को साफ करें और बाथरूम से बाहर निकलने से पहले कीटाणुनाशक स्प्रे और पोंछे से उच्च स्पर्श वाली सतहों जैसे नल, वॉशबेसिन, लाइट स्विच और बाथरूम का दरवाजा आदि को भी पोंछ दें।