फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   can you get cancer from using mobile phones

ज्यादा देर तक इस्तेमाल करते हैं मोबाइल तो संभल जाएं, वरना होगी ये जानलेवा बीमारी

Sat, 24 Feb 2018 09:44 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 24 Feb 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
can you get cancer from using mobile phones
cell phone
आपके मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन से कितना नुकसान होता है? क्या इन रेडिएशन से ट्यूमर होने का खतरा है? इनसे कैसे बचा जा सकता है? इन सवालों पर वैज्ञानिक कई सालों से खोज कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सटीक जवाब नहीं मिला है। लेकिन दो बात हमें पता है वो ये है कि रेडियो फ्रीक्वेंसी वेब नॉन आओनाइजेशन रेडिएशन हैं, जो कि एक्स रे और अलट्रावॉयलेट रेडिएशन की तुलना में कम ताकतवर होते हैं। एक्स रे और अलट्रावॉयलेट रेडिएशन हमारे डीएनए में मौजूद केमिकल बॉन्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन


अमरीकन कैंसर सोसाइटी शोध कर रही है कि क्या इन रेडिएशन से दिमाग, सिर और गले में ट्यूमर हो सकता है। सोसाइटी के मुताबिक मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिशन में इतनी ताकत तो नहीं होती है कि वो हमारे डीएनए में बदलाव ला सकें इसलिए ये अभी तक साफ नहीं है कि मोबाइल के रेडिएशन कैसे कैंसर जैसी बीमारी पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

किस फोन से ज़्यादा रेडिएशन निकलते हैं?

किस फोन से कितना रेडिएशन निकलता है,ये जानने के लिए स्पेस्फिक एबसॉर्पशन रेट यानि कि एसएआर एक पैमाना बनाया गया है। इससे हमें ये पता चलता है कि किस तरह के रेडिएशन का असर मानव शरीर में रह जाता है।

एसएआर वो लेवल होता हो जो कि जो तब निकलता है जब आपका मोबाइल सबसे ज्यादा पावर का इस्तेमाल कर रहा होता है। मोबाइल बनाने वाली कंपनियों को इसकी जानकारी देश के रेग्यूलेटरी संस्था को देनी होती है। लेकिन हम से ज्यादातर लोग फोन खरीदते समय इस पर ध्यान नहीं देते।

जर्मन फेडरल ऑफिस फॉर डेटा प्रोटेक्शन ने एक लिस्ट बनाई है जिसमें कई नए और पुराने स्मार्टफोन से निकलने वाले रेडिएशन की जानकारी दी गई है। सबसे ज्यादा रेडिएशन वाली लिस्ट में वन प्लस और हूआवी और नोकिया लूमिया सबसे ऊपर हैं। आईफोन 7 दसवें, आई फोन 8 बारहवें और आई फोन 7 प्लस पंद्रहवें नंबर पर है। सोनी एक्सपीपिया एक्स जेड कॉम्पैक्ट (11) ज़ेड टी ई एक्सॉन 7 मिनी (13) ब्लैकबेरी डीटीईके 60(14) भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

मोबाइल रेडिएशन को लेकर कोई भी ऐसी गाइडलाईन नहीं है जो बता सके कि कितने रेडिएशन को सुरक्षित माना जा सकता है। जर्मनी की एक एजेंसी केवल उन्हीं फोन को मान्यता देती है जिनका एब्सार्पशन लेवल 0.60 से कम होता है। इस लिस्ट में जितने भी फोन है उनका लेवल इससे दोगुना है।

सबसे कम रेडिएशन वाले फोन की बात करें तो, इस लिस्ट में सोनी एस्पीरिया एम 5 (0.14) सबसे ऊपर है। इसके बाद सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 (0.17) एस सिक्स एज प्लस (0.22) गूगल प्लस एकसेल (0.25), और सैमसंग गैलेक्ली एस 8 (0.26) और एस 7 एज (0.26) हैं।

मोटोरोला के कुछ फोन में भी कम में रेडिएशन कम पाए गए। अगर आप अपने फोन का रेडिएशन चेक करना चाहते हैं, तो अपने मॉडल का मैनुअल चेक कर सकते हैं, फोन की वेबसाइट पर, या फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमिशन ऑफ यूनाइटेड स्टेट्स की वेबसाइट भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

रेडियोफ्रीक्वेंसी से कैसे बचें?

रेडियो फ्रीक्वेंसी सबसे ज्यादा आपके फोन के अंदर के एंटीना के पास होता है। तो आप अपने फोन को खुद से पास रखेंगे, नुकसान की संभावना ज्यादा होती है। लेकिन कुछ औ भी फैक्टर हैं जिसका असर होता है:-

-आप फोन कितनी देर तक इस्तेमाल करते हैं।
-फोन और पास के मोबाइल टावर के बीच की दूरी।
-मोबाइल फोन सिग्नल का ट्राफिक

ज्यादा फ्रीक्वेंसी से बचने के तरीके:-

-फोन को स्पीकर या हैंड्सफ्री मोड पर इस्तेमाल करें
-कॉल से ज्यादा मेसेज पर बात करने की कोशिश करें
-कम एसएआर लेवल वाला फोन खरीदें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed