फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Can excessive consumption of decoction cause jaundice

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: डॉक्टर का सुझाव, काढ़े का ज्यादा सेवन न करें, हो सकती है यह गंभीर समस्या

Tue, 27 Apr 2021 07:54 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ अमर, उजाला
हेल्थ अमर, उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 27 Apr 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Can excessive consumption of decoction cause jaundice
काढ़ा सेहत के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay
कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने के लिए बचाव को ही विशेषज्ञ सबसे बेहतर उपाय मानते हैं। लोगों से बार-बार मास्क लगाने, हाथों को धोते रहने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आहार में विटामिन सी और डी के साथ जिंक के सेवन और दिन में दो से तीन बार काढ़ा पीने को भी काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि कई रिपोर्टस में ऐसा  दावा किया जा रहा है कि काढ़े का ज्यादा सेवन करना लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर मंगलवार को हुई चर्चा में विशेषज्ञों ने इस संबंध में जानकारी दी। इस दौरान दिल्ली एम्स के डॉ. राजीव रंजन ने  सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


कितनी मात्रा में किया जाना चाहिए काढ़े का सेवन?
डॉ. राजीव रंजन बताते हैं कि किसी भी चीज का ज्यादा सेवन करना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। काढ़े के मामले में भी ऐसा ही है, इसका भी बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। प्राकृतिक चिकित्सा में माना जाता रहा है कि औषधियां हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होती हैं, इसी को देखते हुए कोरोना से बचने के लिए काढ़े के सेवन पर जोर दिया जा रहा है। एक दिन में एक कप से ज्यादा काढ़े का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Can excessive consumption of decoction cause jaundice
काढ़े की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
काढ़े और लिवर का संबध
डॉ. राजीव रंजन ने एक मरीज के जिक्र करते हुए बताया कि उनके पास एक मरीज आया जिसकी आंखें पीली थी। मरीज से पूछताछ में पता चला कि कोरोना से बचने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए वह दिन में दो से तीन बार पानी में हल्दी डालकर और इतनी बार ही काढ़े का सेवन करता था। इसके चलते मरीज के शरीर में बिलीरुबीन का स्तर बढ़ गया, जिसका असर उसके लिवर पर भी देखने को मिला। 

तो क्या नहीं पीना चाहिए काढ़ा?
डॉ. राजीव रंजन कहते हैं कि काढ़े को घरेलू मसाले जैसे लौंग, इलाइची, काली मिर्च, हल्दी, तेजपत्ता और दालचीनी आदि डालकर तैयार किया जाता है। यह सभी मसाले हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। काढ़े के सेवन से आपको फायदा जरूर होता है लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन नहीं किया जाना चाहिए।

क्या विटामिन की गोलियों के सेवन से कोरोना में हो सकता है फायदा?
डॉ. राजीव रंजन कहते हैं कि इन दिनों देखने को मिल रहा है लोग कई सारी विटामिन की गोलियां भी ले रहे हैं। विटामिन की गोलियां दोधारी तलवार हैं, अगर आप इनका ज्यादा सेवन करते हैं तो भी आपको हाइपरविटामिनोसिस हो सकता है, वहीं यदि शरीर में इसकी कमी आ जाए तो भी यह स्थिति नुकसानदायक है। शरीर में विटामिन की मात्रा बढ़ने के साथ कैल्शियम की मात्रा भी बढ़ जाती है जिससे आपको जी मिचलाने, चिड़चिड़ापन, चेतना न रहने की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में किसी भी विटामिन की गोली का सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए। 

-----------------
नोट: यह एम्स के डॉ. राजीव रंजन से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed