बीयर को दुनिया के सबसे पसंदीदा पेय पदार्थों में से एक माना जाता है। दुनियाभर में इसके शौकीन लोग हैं। वैसे तो बीयर के कई ब्रांड हैं, लेकिन बडवाइजर बीयर को 'किंग ऑफ बीयर' के नाम से जाना जाता है। आजकल इस बीयर के बारे में एक बात सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। बताया जा रहा है कि बडवाइजर के एक कर्मचारी वाल्टर पॉवेल (बदला हुआ नाम) ने एक बयान के माध्यम से यह स्वीकार किया है कि वह 12 वर्षों से बडवाइजर बीयर के टैंक के अंदर पेशाब कर रहा है। जब वह 34 साल का था, तो उसने बडवाइजर के स्वाद के बारे में संदेह दूर करना चाहा और कहा कि वह बॉटलिंग से ठीक पहले 10 साल से अधिक समय से ऐसा करता आ रहा है।
बडवाइजर बीयर के बारे में फैली इस अफवाह का सच क्या है?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन