दिवाली के महापर्व का आगाज कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि से हो जाता है। कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि से लेकर भाईदूज तक दिवाली का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली पर 499 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बारे में अमर उजाला ने अल्मोड़ा में स्थित मां नंदा देवी मंदिर के प्रधान पुजारी तारा दत्त जोशी से बातचीत की। पंडित जोशी ने बताया कि ऐसा संयोग 499 साल पहले बना था। इस साल एक ही दिन 14 नवंबर शनिवार को बड़ी दिवाली यानी महालक्ष्मी पूजा और नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। आइए जानते हैं 499 साल बाद बनने वाले दुर्लभ संयोग के बारे में....
{"_id":"5fa98d6268be4160921635db","slug":"diwali-2020-date-time-shubh-muhurat-narak-chaturdashi-and-diwali-2020-rare-coincidence-this-diwali-after-499-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020: 499 साल बाद दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी दिवाली, नरक चतुर्दशी और महालक्ष्मी पूजा एक ही दिन","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Diwali 2020: 499 साल बाद दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी दिवाली, नरक चतुर्दशी और महालक्ष्मी पूजा एक ही दिन
Tue, 10 Nov 2020 12:30 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
दिवाली के महापर्व का आगाज कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि से हो जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
इस साल नरक चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन पड़ रही है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नरक चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन
- पंडित जोशी ने बताया कि इस साल नरक चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन पड़ रही है। पंडित जोशी के अनुसार ऐसा संयोग 499 साल के बाद बन रहा है। पंडित जोशी का कहना है कि इस साल ग्रहों का भी दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है।
इस साल दिवाली यानी 14 नवंबर के दिन के गुरु, शुक्र और शनि का भी दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
गुरु, शुक्र और शनि का दुर्लभ संयोग
- पंडित जोशी के अनुसार इस साल दिवाली यानी 14 नवंबर के दिन के गुरु, शुक्र और शनि का भी दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस दिवाली पर गुरु ग्रह अपनी राशि धनु में, शनि अपनी राशि मकर में और शुक्र कन्या राशि में नीचे का रहेगा। पंडित जोशी के अनुसार ऐसा संयोग 499 साल बाद बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु, शुक्र और शनि का ऐसा संयोग 499 साल पहले 1521 में बना था- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
1521 में बना था गुरु, शुक्र और शनि का ऐसा संयोग
- पंडित जोशी के अनुसार गुरु, शुक्र और शनि का ऐसा संयोग 499 साल पहले 1521 में बना था। 1521 में 9 नवंबर को दिवाली का पावन पर्व मनाया गया था। पंडित जोशी बताते हैं कि गुरु और शनि व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाले कारक ग्रह माने जाते हैं।
अगली स्लाइड्स में जानिए नरक चतुर्दशी और दिवाली शुभ मुहूर्त...
विज्ञापन
Diwali 2020
- फोटो : social media
शुभ मुहूर्त- नरक चतुर्दशी, शनिवार 14 नवंबर 2020
- शुभ मुहूर्त शायं प्रदोष वेला में 05 बजकर 33 मिनट से 07 बजकर 46 मिनट तक रहेगी।