फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Chhatrapati Shivaji Maharaj Punyatithi Facts History Significance About Chhatrapati Shivaji Maharaj

Chhatrapati Shivaji Maharaj Punyatithi 2023: पुण्यतिथि पर पढ़ें छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की रोचक बातें

Mon, 03 Apr 2023 12:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 03 Apr 2023 12:25 PM IST
सार

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े कई किस्से हैं, जो देशवासियों को गौरवान्वित करते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें।

विज्ञापन
Chhatrapati Shivaji Maharaj Punyatithi Facts History Significance About Chhatrapati Shivaji Maharaj
Chhatrapati Shivaji maharaj Punyatithi - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Chhatrapati Shivaji Maharaj Punyatithi: मराठा साम्राज्य की स्थापना करने वाले वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की आज पुण्यतिथि है। छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा सम्राट थे। इतिहास के पन्नों में शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। उनकी वीरता की मिसाल महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में दी जाती है। जब भी छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लिया जाता है, हर कोई गर्व और ऊर्जा को महसूस करता है। शिवाजी महाराज की जन्म 19 फरवरी 1630 में हुआ था। उन्होंने मुगलों को परास्त कर मराठा साम्राज्य को बुलंद किया। वहीं 3 अप्रैल 1680 को उनका निधन हो गया। आज ही के दिन गंभीर बीमारी के कारण शिवाजी महाराज ने पहाड़ी दुर्ग राजगढ़ में अपने प्राण त्याग दिए। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े कई किस्से हैं, जो देशवासियों को गौरवान्वित करते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें।

विज्ञापन


15 साल की उम्र में किया मुगलों पर हमला

छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म शाहजी भोसले और माता जीजाबाई के घर पर 19 फरवरी 1630 में हुआ था। उनके जन्म के समय भारत मुगल आक्रमणकारियों से घिरा हुआ था। मुगल सल्तनत ने दिल्ली समेत पूरे भारत पर कब्जा कर लिया था। जब हिंदुओं पर संकट आन पड़ी तो शिवाजी महाराज ने महज 15 वर्ष की आयु में हिंदू साम्राज्य को स्थापित करने के लिए पहला आक्रमण किया।
विज्ञापन


गोरिल्ला युद्ध में पारंगत थे शिवाजी महाराज

मुगलों को धूल चटाने के लिए शिवाजी ने बीजापुर पर हमला कर दिया। वह युद्ध में कुशल रणनीति तैयार करने में सक्षम थे और गोरिल्ला युद्ध पारंगत थे। इसी कौशल से शिवाजी ने बीजापुर के शासक आदिलशाह को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखे से औरंगजेब ने बनाया था बंदी

शिवाजी ने बीजापुर के चार किलों पर कब्जा कर लिया था। शिवाजी महाराज की वीरता और पराक्रम के किस्से बढ़ने लगे तो औरंगजेब डर गया। उसने छल से संधि वार्तालाप के लिए शिवाजी को आगरा बुलाया और उन्हें बंदी बना लिया। हालांकि शिवाजी उनके कब्जे में अधिक दिन न रहे और फल की टोकरी में बैठकर मुगलों के बंदीगृह से भाग निकले। उसके बाद उन्होंने मुगल सल्तनत के खिलाफ जंग छेड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed