फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   baba ramdev Patanjali’s Contribution to Ayurveda and Holistic Wellness won people's hearts

क्रांति: आयुर्वेद के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बना रहा है पतंजलि, लोगों का जीता विश्वास

Sat, 29 Mar 2025 04:02 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Sat, 29 Mar 2025 04:02 PM IST
सार

Patanjali: उत्तराखंड के हरिद्वार के शांत वातावरण में स्थित पतंजलि योग फाउंडेशन वर्षों से आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और इसे लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

विज्ञापन
baba ramdev Patanjali’s Contribution to Ayurveda and Holistic Wellness  won people's hearts
आयु्र्वेद के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बना रहा है पतंजिल - फोटो : Patanjali

विस्तार

आज कल की इस दौड़ती भागती दुनिया में सभी उम्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतना बहुत जरूरी हो गया है। समग्र स्वास्थ्थ्य लाभ पाने के लिए दुनियाभर में आयुर्वेद की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। कोरोना महामारी इसका हालिया उदाहरण है जिसमें लोगों नें संक्रमण से बचाव और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए  आयुर्वेद चिकित्सा पर विश्वास जताया।

विज्ञापन


उत्तराखंड में हरिद्वार के शांत वातावरण में स्थित पतंजलि योग फाउंडेशन वर्षों से आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और इसे लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।  योग और आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को एक साथ लाकर पतंजलि फाउंडेशन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहा है।
विज्ञापन


आयुर्वेदिक उत्पादों और जीवनशैली में योग को शामिल करके प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने की दिशा में पतंजलि के कार्यों को विशेष पहचान मिली है। पतंजलि ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने में भी विशेष योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि के उत्पाद और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा

पतंजलि समग्र स्वास्थ्य सुधार की दिशा में काम कर रही है। ये न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर भी जोर देता है, एक ऐसी जीवनशैली को बढ़ावा देता है जिसमें योग, ध्यान और आयुर्वेदिक अभ्यास शामिल हैं। योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित यह कंपनी प्राकृतिक उत्पादों के माध्यम से आधुनिक जीवनशैली में सेहतमंद बदलाव ला रही है।

रसायनयुक्त उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए लोग अब प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उत्पादों को प्राथमिकता देने लगे हैं। पतंजलि ने इस आवश्यकता को समझते हुए आयुर्वेद पर आधारित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई है, जो आधुनिक जीवनशैली में सेहत को बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। आयुर्वेद और विज्ञान का समन्वय से तैयार पतंजलि के उत्पाद अन्य ब्रांड्स की तुलना में न केवल किफायती होते हैं, जिससे आम आदमी भी इन्हें आसानी से अपना सकता है।

पतंजलि बनता गया लोगों की पसंद

पतंजलि चिकित्सा आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित हैं जो इसे विश्वसनीय और प्रभावी बनाते हैं, वर्षों से स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए आयुर्वेद पर लोगों ने भरोसा जताया है। इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण लोगों को आसानी से प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और पारंपरिक भारतीय चिकित्सा उपलब्ध कराना है, सबसे खास बात पतंजलि का दावा है ये इनके उत्पाद केमिकल फ्री होते हैं। पतंजलि उत्पादों में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों, पौधों और खनिजों का उपयोग किया जाता है। इनमें हानिकारक रसायनों और कृत्रिम तत्वों का उपयोग नहीं किया जाता, जिससे ये दवाएं सुरक्षित और प्रभावी बनती हैं। यही वजह है कि पतंजलि लोगों की पसंद बनता जा रहा है।

शारीरिक-मानसिक और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा

योग अब सिर्फ शारीरिक व्यायाम तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसे समग्र स्वास्थ्य अभ्यास के रूप में प्रयोग में लाया जा रहा है जो मानसिक और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ाता है। आज की भागदौड़ भरी दुनिया में तनाव और चिंता आम होती जा रही है, ऐसे में योग संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक प्रभावी समाधान प्रदान करता है। 

मानसिक स्वास्थ्य सुधार में इससे लाभ पाया जाता रहा है। पतंजलि के उत्पादों को कई प्रकार की बीमारियों को ठीक करने और इम्युनिटी में सुधार के लिए प्रयोग किया जाता रहा है जिससे शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, वहीं वर्षों से ऋषि-मुनियों की परंपरा आध्यात्मिक लाभ प्रदान कर रही है।

प्राकृतिक चिकित्सा की तरह लोगों की बढ़ती रुचि

पतंजलि आयुर्वेद का दावा है कि उसके उत्पादों में अश्वगंधा, शतावरी, त्रिफला और तुलसी जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।  ये उत्पाद न केवल रोगों का उपचार करते हैं, बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। पतंजलि के उत्पाद पर्यावरण अनुकूल होते हैं, इसके लिए प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करके किया जाता है, जिससे पर्यावरण को कोई क्षति न होने पाए। पतंजलि के आयुर्वेदिक उत्पादों ने एलोपैथ की दवाओं के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को कम किया है और अब लोगों के लिए आसानी से अपने स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाने का विकल्प उपलब्ध है।


पतंजलि ने जीता लोगों का विश्वास

पतंजलि आयुर्वेद के सभी उत्पाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति ला रहे हैं। ऐसे उत्पाद न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी लोकप्रिय हो रहे हैं। इससे आयुर्वेदिक उत्पादों की मांग बढ़ रही है, क्योंकि लोग प्राकृतिक और सुरक्षित तरीकों से अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं। इन उत्पादों की लोकप्रियता के कारण आयुर्वेदिक उद्योग भी बढ़ रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। पतंजलि ने स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed