फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Anti Valentine Week 2026 15 February Ko Kaun Sa Day Hai

15 February Ko Kaun Sa Day Hai: एंटी वैलेंटाइन सप्ताह शुरू, जानिए आज कौन सा दिन है

Sun, 15 Feb 2026 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 15 Feb 2026 09:47 AM IST
सार

15 February Ko Kya Hai: 15 फरवरी को मनाया जाने वाला स्लैप डे एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत है। यह दिन हमें सिखाता है कि अगर कोई रिश्ता हमें दुख देता है तो उससे बाहर निकलना और खुद को प्राथमिकता देना जरूरी है।

विज्ञापन
Anti Valentine Week 2026 15 February Ko Kaun Sa Day Hai
स्लैप डे - फोटो : Adobe

विस्तार

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने के बाद 15 फरवरी से शुरू होता है एंटी वैलेंटाइन वीक। यह सप्ताह सिंगल लोगों के लिए, या जिनका दिल टूटा है, उनके लिए है। इसे मजे के लिए मनाने का चलन आया। एंटी वैलेंटाइन सप्ताह का पहला दिन स्लैप डे (Slap Day) के नाम से जाना जाता है। यह दिन खासतौर पर उन लोगों के लिए माना जाता है जो रिश्तों में धोखा, ब्रेकअप या बुरे अनुभव से गुज़रे होते हैं।

विज्ञापन


हालांकि स्लैप शब्द प्रतीकात्मक है। इसका मतलब किसी को सच में थप्पड़ मारना नहीं, बल्कि नकारात्मक रिश्तों और यादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना है। 

एंटी वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट

15 फरवरी – Slap Day
16 फरवरी – Kick Day
17 फरवरी – Perfume Day
18 फरवरी – Flirting Day
19 फरवरी – Confession Day
20 फरवरी – Missing Day
21 फरवरी – Breakup Day


15 फरवरी को स्लैप डे क्यों मनाया जाता है?

स्लैप डे उन लोगों के लिए एक प्रतीकात्मक दिन है जो, 

  • ब्रेकअप के दर्द से उबरना चाहते हैं
  • टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकल चुके हैं
  • धोखा या बेवफाई का सामना कर चुके हैं
  • अपनी जिंदगी में नई शुरुआत करना चाहते हैं


यह दिन लोगों को मानसिक रूप से मजबूत बनने और खुद को प्राथमिकता देने का संदेश देता है।

स्लैप डे कैसे मनाते हैं?

हालांकि यह कोई आधिकारिक या पारंपरिक त्योहार नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया के दौर में युवा इसे अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट करते हैं:

1. नकारात्मक यादों को अलविदा कहना

पुरानी चैट्स, फोटो या मैसेज डिलीट कर नए सिरे से शुरुआत करना।

मोटिवेशनल पोस्ट शेयर करना

फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप स्टेटस पर सेल्फ-लव और मूव ऑन से जुड़े कोट्स शेयर करना।

खुद को ट्रीट देना

दोस्तों के साथ आउटिंग, मूवी या शॉपिंग करके खुद को खुश रखना।

सेल्फ-केयर पर फोकस

जिम, योग, मेडिटेशन या कोई नया हॉबी शुरू करना।


एंटी वैलेंटाइन वीक की लोकप्रियता क्यों बढ़ रही है?

  • सोशल मीडिया ट्रेंड्स
  • मीम्स और वायरल कंटेंट
  • ब्रेकअप कल्चर पर खुलकर बात करना
  • सेल्फ-लव और मेंटल हेल्थ पर बढ़ती जागरूकता

आज के समय में युवा वर्ग रिश्तों को लेकर ज्यादा जागरूक है और अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed