{"_id":"678bc04817d7f9a63d0804c1","slug":"5-ways-to-prevent-and-treat-dry-or-cracked-heels-this-winter-2025-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cracked Heels: सर्दियों में क्यों फट जाती हैं एड़ियां? जानें कारण और घरेलू उपचार","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Cracked Heels: सर्दियों में क्यों फट जाती हैं एड़ियां? जानें कारण और घरेलू उपचार
Sat, 18 Jan 2025 08:23 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 18 Jan 2025 08:23 PM IST
सार
कुछ महिलाओं की एड़ियों की स्थिति तो इतनी खराब हो जाती है कि उनमें से खून तक आने लगता है, जिससे चलना-फिरना भी काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी सर्दियों के मौसम में इससे गुजरना पड़ता है तो इस परेशानी की जड़ को समझना होगा।
विज्ञापन
Feet
- फोटो : istock
विस्तार
सर्दियों में कई महिलाओं की एड़ियां फटने लगती हैं। कभी-कभी तो यह समस्या इतनी विकराल हो जाती है कि एड़ियों से खून तक आने लगता है। ऐसे में आप क्या करती हैं? ठंड के मौसम में एड़ियों के फटने को लेकर महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं। कुछ महिलाओं की एड़ियों की स्थिति तो इतनी खराब हो जाती है कि उनमें से खून तक आने लगता है, जिससे चलना-फिरना भी काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी सर्दियों के मौसम में इससे गुजरना पड़ता है तो इस परेशानी की जड़ को समझना होगा।
विज्ञापन
क्या है वजह?
एड़ियां फटने के बहुत-से कारण होते हैं। इनमें नंगे पांव जमीन पर चलना, लंबे समय तक खड़े रहना, लंबे समय तक गरम पानी से नहाना और कठोर साबुन का इस्तेमाल करना आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा शुष्क जलवायु और कम आर्द्रता होने के कारण भी एड़ियां फटती हैं। डायबिटीज, थायरॉइड और विटामिन की कमी के कारण भी एड़ियां फटने लगती हैं।
विज्ञापन
बढ़ जाती है परेशानी
सर्दियों में एड़ियां फटने के साथ ही महिलाओं को सेहत से जुड़ी कुछ अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कई महिलाओं को एड़ियां फटने पर उनमें खुजली, दर्द, लालिमा, सूजन और खून आने जैसे मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है, जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
पैरों की सफाई
एड़ियां फटने की समस्या से बचने के लिए आप अपने पैरों को रोज साफ करें। सफाई के दौरान पैरों को साफ कर उन्हें अच्छी तरह पोछें। उसके बाद उस पर मॉइश्चराइजर लगाएं। किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए पैरों को हमेशा सूखा रखें। इसके अलावा पैरों को धूल या गंदगी से बचाने के लिए कपड़े के जूते पहनें। इससे आपके पैर सुरक्षित रहेंगे।
कुछ घरेलू उपाय
सर्दियों में अक्सर एड़ियां फटने लगती हैं, लेकिन आप घर में कुछ उपायों को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकती हैं। अपने पैरों को रोज 20 मिनट तक साबुन के पानी में डुबोकर रखें और सख्त मोटी त्वचा को प्यूमिक स्टोन से रगड़ें। इससे पैरों पर जमी गंदगी और डेड स्कीन आसानी से निकल जाएगी। इसके बाद अपने पैरों को अच्छी तरह सुखा लें और अच्छी गुणवत्ता का मॉइश्चराजर लगाकर मालिश करें। इसके अलाव आप वैसलीन या पेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल भी कर सकती हैं। पैरों में हमेशा मोजे पहनकर रखें। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीती रहें। इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी।
खान-पान का खास ख्याल
एड़ियों को फटने से बचाने के लिए आप खान-पान का विशेष ध्यान रखें। हमेशा ओमेगा 3 फैटी वाली चीजों का सेवन करें। खाने में मछली भी शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा पैरों की सफाई का ध्यान रखें। बाहर जाते समय कपड़ों के जूते पहनें। कभी भी स्लीपर का इस्तेमाल न करें। सर्दियों में एक्जिमा के कारण भी खुजली हो जाती है।
वैसलीन, पैराफीन या नारियल तेल
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली में त्वचा विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. सीमा रानी कहती हैं, सर्दियों में अक्सर महिलाएं और पुरुष एड़ियां फटने से परेशान रहते हैं। एड़ी फटने की समस्या प्रायः आनुवंशिक होती है। यह समस्या कुछ मरीजों में साल भर भी देखी जाती है तो कुछ में केवल सर्दियों के समय। इसके अलावा एक्जिमा के कारण भी पैरों की त्वचा फट जाती है। हाथ और पैर की त्वचा मोटी होती है, इसलिए एक बार फटने के बाद ठीक होने में परेशानी होती है। साथ ही अगर किसी महिला के परिवार में अन्य रिश्तदारों की एड़ियां फटती हैं, तब उन्हें भी इस मुश्किल का सामना करना पड़ता है। एक्जिमा में पैर फटने के साथ खुजली का भी सामना करना पड़ता है। अगर एड़ियों से खून निकले तो डॉक्टर से परामर्श करें। इससे बचने के लिए रात में सोते समय वैसलीन, पैराफीन या नारियल का तेल जरूर लगाएं।