फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   West Bengal: Married for the first time in Durga Pandal, hundreds people became baratis

पश्चिम बंगालः दुर्गा पंडाल में पहली बार मिलते ही कर ली शादी, सैंकड़ों लोग बने बराती

Fri, 11 Oct 2019 10:17 AM IST
Trainee Trainee अमर उजाला, कोलकाता
अमर उजाला, कोलकाता Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 11 Oct 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
West Bengal: Married for the first time in Durga Pandal, hundreds  people became baratis
सुदीप और प्रतिमा - फोटो : social media

कहते हैं प्यार होने के लिए बस चार पल ही काफी होते हैं, नहीं तो सदियां भी कम पड़ जाती है। कुछ इसी तरह का प्यार परवान चढ़ते दिखा कोलकाता के एक दुर्गा पंडाल में, जिसको देखकर सभी हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर तीन महीने पहले बने दोस्त सुदीप और प्रतिमा जब पहली बार दुर्गा पूजा के पंडाल में मिले और कुछ ही घंटों के अंदर शादी कर ली।

विज्ञापन

 
तीन महीने पहले ही बने थे सोशल मीडिया पर दोस्त


सुदीप घोषाल हुगली जिले के हिंद मोटर्स का रहने वाला है जबकि प्रतिमा शिवड़ाफुली की रहने वाली है। सुदीप पेशे से एक फार्मासूटिकल एग्जिक्युटिव है जबकि प्रतिमा खुद का बुटीक चलाती है। सुदीप ने कहा, 'किस्मत से प्रतिमा उसी पंडाल में थीं जहां मैं अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था। हम मिले और एक- दूसरे को बस देखते रह गए। उस समय माहौल ऐसा बन गया कि मैं खुद को रोक नहीं सका। मैंने घुटने के बल बैठकर उसे प्रपोज कर दिया। वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं प्रतिमा ने कहा, 'यह पहली नजर का प्यार था। मुझे उनका प्रपोजल स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं थी। 

विज्ञापन


चार घंटे के अंदर ही कर ली शादी
बुटीक चलाने वाली प्रतिमा ने बताया कि वह सुदीप के प्यार की सादगी और मासूमियत देखकर बहुत हैरान थी। वह बस यही सोच रही थी कि कोई इतने कम वक्त में इतना प्यार कैसे कर सकता है। उन्होंने मुझे ऐसे प्रपोज किया कि मैं खुद को हां कहने से रोक नहीं पाई। फिर इसके बाद दोनों ने एक स्थानीय पंडाल पहुंचे। जहां उन्होंने लगभग चार घंटे के अंदर ही शादी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed