फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   inauguration of 45th Inter Frontier Football Competition of BSF

BSF: बीएसएफ की 45वीं अंतर सीमांत फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

Tue, 08 Nov 2022 07:39 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 08 Nov 2022 07:39 PM IST
सार

BSF: टूर्नामेंट में बीएसएफ की 11 सीमांतों की फुटबॉल टीम भाग ले रही हैं। फुटबॉल प्रतियोगिता के इस मुकाबले में कुल 18 मैच आयोजित किए जाएंगे। टीमों को चार पूल में बांटा गया है। उद्घाटन के साथ ही लीग मुकाबले शुरू हो गए...

विज्ञापन
inauguration of 45th Inter Frontier Football Competition of BSF
45th Inter Frontier Football Competition of BSF - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दक्षिण बंगाल सीमांत बीएसएफ ने 45वीं सीमा सुरक्षा बल (उत्तर 24 परगना) अंतर सीमांत फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया। इस पांच दिवसीय टूर्नामेंट का भव्य आयोजन कल्याणी स्टेडियम, नगरपालिका मैदान, कल्याणी, 158वीं वाहिनी, बीएसएफ फुटबॉल मैदान, और कृषि विद्यालय, मोहनपुर में हो रहा है।

विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि अजित कुमार टेटे, उप महानिरीक्षक (प्रधान स्टाफ अधिकारी), सीमांत मुख्यालय दक्षिण बंगाल ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में सीमा सुरक्षा बल अंतर सीमांत फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।

विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ बीएसएफ के विभिन्न सीमांतों से आई टीमों के खिलाडियों के मार्च पास्ट के साथ हुआ। इस टूर्नामेंट में बीएसएफ के 11 सीमांतों की फुटबॉल टीम भाग ले रही हैं। शुभारंभ के मौके पर अजीत कुमार टेटे, उप महानिरीक्षक ने मुकेश त्यागी, उप महानिरीक्षक, राजेश कुमार, उप महानिरीक्षक, के आर्य उप महानिरीक्षक, नरेश चतुर्वेदी, उप महानिरीक्षक, कुनाल मजूमदार भूतपूर्व उप महानिरीक्षक, प्रवीण कुमार, कमांडेंट और नारायण चंद, कमाडेंट, की उपस्थिति में खेल के नियमों के साथ–साथ टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों को खेल के प्रति सजग रहने की शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में बीएसएफ की 11 सीमांतों की फुटबॉल टीम भाग ले रही हैं। फुटबॉल प्रतियोगिता के इस मुकाबले में कुल 18 मैच आयोजित किए जाएंगे। टीमों को चार पूल में बांटा गया है। उद्घाटन के साथ ही लीग मुकाबले शुरू हो गए। लीग मुकाबलों में विजेता टीम 09 नवंबर को क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबला क्रमशः 10 और 11 नवंबर, को खेला जाएगा।

पहले दिन दक्षिण बंगाल सीमांत और मिजोरम और कच्छार सीमांत के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, जवान तथा 300 से अधिक दर्शक साक्षी बने। संघर्षपूर्ण मैच में दक्षिण बंगाल सीमांत की टीम ने यह मैच 2–0 से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी बढ़त बनाई। समारोह के दौरान जवानों ने भांगड़ा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। स्टेडियम में उपस्थित सभी दर्शकों ने इसका भरपूर आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed