फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   SJVN Limited recruitment 2023 Apply for 153 posts for Field Engineer and Field Officer from September 18

Field Engineer Recruitment 2023: फील्ड इंजीनियर और फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती, कल से करें आवेदन

Sun, 17 Sep 2023 01:39 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 01:39 PM IST
सार

Field Engineer Recruitment 2023: एसजेवीएन लिमिटेड में फील्ड इंजीनियर और फील्ड ऑफिसर के पदों पर कल से भर्ती शुरू की जा रही है। पदों की संख्या और पात्रता से जुड़ी जानकारी आगे पढ़ें। 
 

विज्ञापन
SJVN Limited recruitment 2023 Apply for 153 posts for Field Engineer and Field Officer from September 18
Field Engineer Recruitment 2023 - फोटो : Pixabay

विस्तार

Field Engineer Recruitment 2023: एसजेवीएन लिमिटेड ने फील्ड इंजीनियर और फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया कल, यानी 18 सितंबर से शुरू होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sjvn.nic.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि

इस भर्ती के माध्यम से फील्ड इंजीनियर और फील्ड ऑफिसर के 153 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर है। सभी इच्छुक उम्मीदवार कल से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की ऊपरी आयु की सीमा को 30 वर्ष रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फीस और चयन प्रक्रिया

एसजेवीएन लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट/लिखित, उसके बाद समूह चर्चा (Group Discussion) और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट - sjvn.nic.in पर जाएं।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed