फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 Live: ITI पास युवाओं के लिए शानदार मौका, कई विभागों में भर्तियां

Fri, 29 Jan 2021 05:48 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Fri, 29 Jan 2021 05:48 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri Updates 2021:  ITI पास युवाओं के लिए शानदार मौका है। सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। कभी-कभी युवा तमाम ऐसी वेबसाइटों पर नौकरी संबंधित जानकारी सर्च करते हैं जहां उनको आधी अधूरी जानकारी मिलती है और वे आवेदन करने से चूक जाते है। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी देंगे। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। बीईएल, एसएससी, एएआई, डीआरडीओ,एनएचपीसी, यूपी पावर कॉरपोरेशन समेत कई विभागों में भर्तियों के बारे में आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job Result Updates ITI pass jobs bel NHPC AAI Recruitment and Govt Jobs
sarkari naukri 2021 live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

05:40 PM, 29-Jan-2021

ITI पास युवाओं के लिए शानदार मौका, यहां 547 पदों पर हो रही भर्ती 

ITI करने के बाद भी अगर आप बेरोजगार हैं या अपनी कंपनी या जॉब बदलकर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। आईटीआई से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों के लिए बेहतरीन नौकरी का मौका है। यह अवसर आपको पंजाब में मिलने जा रहा है। जहां 547 पदों पर आईटीआई डिप्लोमा धारकों की भर्ती की जा रही है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ITI से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों से जूनियर ड्राफ्ट्समैन की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 को या उससे पहले sssb.punjab.gov.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2021 है।
05:28 PM, 29-Jan-2021

बीईएल में कई पदों पर भर्तियां

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों में कई पदों पर सरकारी भर्ती जारी है। बीईएल ने अपने बेंगलुरु इकाई और बीईएल के कॉर्पोरेट कार्यालय में सुरक्षा अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक सुरक्षा और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए यह खुशखबर : भारत सरकार की इस कंपनी ने निकाली बंपर सरकारी नौकरियां, सबको मिलेगा मौका पढ़ें।  या अधिसूचना देखें।  
विज्ञापन
02:14 PM, 29-Jan-2021

UPPCL JE Vacancy 2021 : जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आमंत्रित

उत्तर प्रदेश में एक ऑनलाइन टेस्ट से ही सरकारी नौकरी मिल सकती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 03 फरवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। खास बात है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। खबर से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां। 
(Apply Online) 
01:46 PM, 29-Jan-2021

ECIL में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए नौकरियां

ECIL Recruitment 2021: ईसीआईएल ने टेक्निकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इस नौकरी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना और आपका चयन भी एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक 
01:13 PM, 29-Jan-2021

SSC CGL परीक्षा के लिए सीधे लिंक से करें आवेदन

SSC CGL 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कई पदों पर भर्तियां होंगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। हालांकि पदों पर कुल भर्तियों की जानकारी बाद में दी जाएगी। पिछले साल भी करीब 9500 पदों को भरा गया था। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और तुरंत आवेदन करें। 
Apply Online
 
12:56 PM, 29-Jan-2021

NHPC में 10वीं पास के लिए नौकरियां, तुरंत करें आवेदन

एनएचपीसी लिमिटेड (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 10वीं पास भी इस नौकरी के लिए योग्य होंगे। आवेदन प्रक्रिया 01 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। अधिक जानकारी के लिए ये हमारी यह खबर जरूर पढे़ं। 
एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:26 PM, 29-Jan-2021

High Court Vacancy 2021: स्नातकों के लिए ढेरों वैकेंसी

केरल उच्च न्यायालय ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदकों के पास केवल स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए और आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें।
अधिक जानकारी यहां पढ़ें। 
12:07 PM, 29-Jan-2021

DRDO में सीधे सरकारी नौकरी का मौका, आज आखिरी तारीख

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी, 2021 सक्रिय रहेगी। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन मेरिट पर आधारित होगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें। इस भर्ती से संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। 
डीआरडीओ में भर्ती के लिए आवेदन लिंक


 
11:53 AM, 29-Jan-2021

2500 पदों पर बंपर भर्तियां, 5वीं पास के लिए भी नौकरी के मौके

Government of Tripura Recruitment 2021: त्रिपुरा सरकार ने 2500 एमटीएस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को बस एक लिखित परीक्षा देनी होगी और लगभग 13000 रुपए तक सैलरी भी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें। 
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
11:35 AM, 29-Jan-2021

Sarkari Naukri 2021 Live: ITI पास युवाओं के लिए शानदार मौका, कई विभागों में भर्तियां

AAI Recruitment 2021: आवेदन अंतिम तिथि 29 जनवरी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 29 जनवरी, 2021 तक कर दिया है। पहले यह 14 जनवरी, 2021 तक ही निर्धारित की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार, जो आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है। बता दें कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपए तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और तुरंत आवेदन करें।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed