भारत सरकार की नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। यह अवसर मकर संक्रांति तक ही है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के तहत आने वाले विभागों में रिक्त अधिकारियों, वैज्ञानिक अधिकारियों और तकनीकी अभियंताओं के रिक्त कई पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आगे की स्लाइड्स में दिए गए सभी पदों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी, 2021 है। आगे देखिए किस विभाग में किन पदों पर हैं आवश्यकताएं ...
Sarkari Naukri 2021 : भारत सरकार के कई मंत्रालयों में सीधे भर्ती का मौका, मकर संक्रांति से पहले ही करना होगा आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्रालय : कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Junior Scientific Officer)
भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय कृषि केंद्र, गाजियाबाद में कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी यानी जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर सीधी भर्ती है। हालांकि, यह पद ओबीसी उम्मीदवार के आरक्षित है। इस पद के लिए वेतनमान 44,900 से 1,42,400/ - (लेवल-07) है। आवश्यक योग्यता में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी या एमएससी बॉटनी प्लांट पैथोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी/माइकोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ या एमएससी एग्रीकल्चर मृदा विज्ञान/कृषि रसायन विज्ञान/कृषि विज्ञान/ माइक्रोबायोलॉजी/प्लांट पैथोलॉजी/बागवानी/कृषि विस्तार में विशेषज्ञता के साथ। इस पद के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।
संस्कृति मंत्रालय : निदेशक (संरक्षण) (Director-Conservation)
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में निदेशक (संरक्षण) पद पर रिक्ति है। यह पद अनारक्षित श्रेणी का है। इसके लिए वेतनमान 78,000-2,09,200/- निर्धारितहै। इस पद पर आवेदन के लिए उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता में आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। वहीं, सरकारी क्षेत्र में या किसी पुरातात्विक या विरासत स्थल में सिविल इंजीनियरिंग कार्यों की योजना, क्रियान्वयन और पर्यवेक्षण में 10 साल का अनुभव होना आवश्यक है। इस पद के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।
संस्कृति मंत्रालय : उप अधीक्षण अभियंता पुरातत्व (Deputy Superintending Archaeological Engineer)
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में उप अधीक्षण अभियंता पुरातत्व के तीन पद रिक्त हैं। ये पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 56,100-1,77,500/- निर्धारित है। इस पद पर आवेदन के लिए उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता में आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। वहीं, सरकारी क्षेत्र में या किसी पुरातात्विक या विरासत स्थल में सिविल इंजीनियरिंग कार्यों की योजना, क्रियान्वयन और रखरखाव में 03 साल का अनुभव होना आवश्यक है। इन पदों के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।
नौवहन मंत्रालय : Engineer and Ship Surveyor cum-Deputy Director General (Technical)
भारत सरकार के नौवहन मंत्रालय के तहत जहाजरानी महानिदेशालय में इंजीनियर और शिप सर्वेयर सह उप-महानिदेशक (तकनीकी) के पांच पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान मैट्रिक्स लेवल -12 के तहत निर्धारित है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 55 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 53 वर्ष अधिकतम आयु सीमा निर्धारित है। आवेदकों के पास समुद्री इंजीनियर अधिकारी वर्ग- I (स्टीम या मोटर या कंबाइंड स्टीम और मोटर) का योग्यता का प्रमाण पत्र होना चाहिए। वहीं, समुद्र में मुख्य अभियंता के तौर पर एक साल या द्वितीय अभियंता के रूप में पांच साल की सेवा का अनुभव होना चाहिए। यदि आवेदक के पास व्यापारी जहाज के सर्वेक्षण और निरीक्षण में एक वर्ष का अनुभव और व्यापारी जहाज के सर्वेक्षण निरीक्षण और एग्जामिनेशन में एक वर्ष का अनुभव हो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।
नोट : उपरोक्त सभी भर्तियों से संबंधित अधिक जानकारी https://upsconline.nic.in पर देख सकते हैं।