फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GSL Recruitment 2026: 31 Trainee Project Executive Posts, Check Salary and Eligibility

जीएसएल भर्ती: सरकारी कंपनी में नौकरी का मौका, ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव के 31 पद खाली; कितना मिलेगा वेतन?

Sun, 06 Sep 2026 06:00 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 06 Sep 2026 06:00 PM IST
सार

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव के 31 पदों पर भर्ती निकाली है। इंजीनियरिंग और फाइनेंस से जुड़े योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को तय वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

विज्ञापन
GSL Recruitment 2026: 31 Trainee Project Executive Posts, Check Salary and Eligibility
गोवा शिपयार्ड में भर्ती - फोटो : AI

विस्तार

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फाइनेंस और नेवल आर्किटेक्चर विभागों में कुल 31 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर नियुक्ति दो साल के संविदा आधार पर होगी, जिसे जरूरत के अनुसार एक साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

 
पद पदों की संख्या
प्रशिक्षु परियोजना कार्यकारी - मैकेनिकल 9
प्रशिक्षु परियोजना कार्यकारी - इलेक्ट्रिकल 12
प्रशिक्षु परियोजना कार्यकारी - इलेक्ट्रॉनिक्स 5
प्रशिक्षु परियोजना कार्यकारी - फाइनेंस 1
प्रशिक्षु परियोजना कार्यकारी - नेवल आर्किटेक्चर 4
कुल पद 31

कौन कर सकता है आवेदन?

  • मैकेनिकल पद के लिए संबंधित शाखा में 4 साल की बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) डिग्री जरूरी है। इलेक्ट्रिकल पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 4 साल की डिग्री होनी चाहिए।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 4 साल की डिग्री और फाइनेंस पद के लिए स्नातक के साथ CA/कॉस्ट अकाउंटेंट या फाइनेंस में 2 साल की पीजी डिग्री/डिप्लोमा जरूरी है।

डिग्री और अप्रेंटिसशिप भी मान्य

आठ सेमेस्टर के कोर्स में तीसरे सेमेस्टर या चार साल के कोर्स में दूसरे वर्ष से किया गया लेटरल एंट्री मान्य होगा। 10+2 के बाद इंजीनियरिंग में 5 साल का इंटीग्रेटेड पीजी डिग्री कोर्स भी मान्य है। उम्मीदवार के पास 31 जुलाई 2026 तक कम से कम 1 साल का संबंधित अनुभव या 1 साल की ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप होनी चाहिए।

वर्ग के अनुसार अलग है आयु सीमा

31 जुलाई 2026 तक यूआर/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 साल, ओबीसी (एनसीएल) की 31 साल और एससी/एसटी उम्मीदवारों की 33 साल होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

कार्यकाल समेकित वेतन
पहला वर्ष 35,000
दूसरा वर्ष 38,000
तीसरा वर्ष (विस्तारित कार्यकाल) 40,000
विज्ञापन

कैसें होगी चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा: परीक्षा में 25% प्रश्न सामान्य योग्यता और 75% प्रश्न संबंधित विषय से होंगे। परीक्षा कंप्यूटर या पेन-पेपर माध्यम से हो सकती है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 40% और एससी/एसटी/दिव्यांग/ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के लिए 35% अंक जरूरी हैं।
  • दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अधिक आवेदन होने पर उम्मीदवारों को 1:5 के अनुपात में बुलाया जा सकता है। उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।
  • समूह चर्चा/साक्षात्कार: दस्तावेज सत्यापन पास करने वाले उम्मीदवार ही इस चरण में शामिल होंगे। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 40% और एससी/एसटी/दिव्यांग/ओबीसी वर्ग के लिए 35% अंक जरूरी होंगे।

देखें आवेदन शुल्क

जीएसएल ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, जीएसएल स्नातक प्रशिक्षु और जीएसएल उन्नत प्रशिक्षु (वर्तमान या पूर्व) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन?

  • जीएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • करियर/भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक खोलें।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • लागू होने पर 500 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed