फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   When will the notification be issued and whether overaged candidates will get the benefit of relaxation in age limit-safalta

UP Constable Recruitment 2022: कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन और क्या ओवरऐज हो चुके अभ्यर्थियों को मिलेगा उम्र सीमा में छूट का लाभ, जानें यहाँ

Sat, 14 May 2022 02:30 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 14 May 2022 02:30 PM IST
सार

UP Constable Recruitment 2022: कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन और क्या ओवरऐज हो चुके अभ्यर्थियों को मिलेगा उम्र सीमा में छूट का लाभ, जानें यहाँ

विज्ञापन
When will the notification be issued and whether overaged candidates will get the benefit of relaxation in age limit-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) इस भर्ती के लिए जून 2022 में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। हालांकि बोर्ड ने इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की तैयारी के लिए आप आज ही UP Police Constable FREE EBooks: Download Now को सब्सक्राइब करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें    
UP Constable सिलेबस   
UP Constable सैलरी   
UP Constable एलिजिबिलिटी 

क्या ओवरऐज अभ्यर्थियों को मिलेगा उम्र सीमा में छूट का लाभ :

राज्य में कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए UPPBPB नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर रही है और इसी बीच अभ्यर्थियों ने आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की मांग शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि कॉन्स्टेबल के पदों पर यह भर्ती 2018 के बाद निकलने वाली है और दो भर्तियों के बीच इतना गैप होने की वजह से कई अभ्यर्थी ओवर ऐज हो गए हैं। इसलिए अभ्यर्थियों की मांग है कि कॉन्स्टेबल भर्ती की अधिकतम आयु सीमा में थोड़ी छूट दी जाए और ओवर ऐज हो चुके अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका दिया जाए। हालांकि अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में कोई छूट मिलेगी या नहीं, इस संबंध में UPPBPB ने अभी तक कोई भी सूचना नहीं जारी की है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

किन्हें मिल सकता है आवेदन का मौका और क्या होगी चयन प्रक्रिया :

यूपी पुलिस में कांस्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। साथ ही इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 साल से 22 साल तक हो सकती है। आवेदन करने के बाद इसमें चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। हालांकि, जरूरी योग्यताओं तथा चयन प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगी अधिकतम आयु सीमा

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed