फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   what factors depends on the percentage of success of the candidates in CTET-safalta

CTET 2021-22: CTET में किन चीजों पर निर्भर करता है अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत और सफल होने के बाद कहाँ पर मिलेगी शिक्षक की नौकरी

Mon, 07 Mar 2022 01:07 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 07 Mar 2022 01:07 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के रिजल्ट का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है।

विज्ञापन
what factors depends on the percentage of success of the candidates in CTET-safalta
CTET 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 का रिजल्ट 15 फरवरी को ही जारी किया जाना था लेकिन बोर्ड ने इसे अभी तक जारी नहीं किया है। CBSE ने रिजल्ट के संबंध में अभ्यर्थियों के साथ कोई अपडेट भी साझा नहीं किया है और इस वजह से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में लाखों की संख्या मेंअभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। पहली बार ऑनलाइन मोड में हुई इस परीक्षा के आयोजन में लगभग 1 महीने का समय लगा है। जबकि ऑफलाइन मोड में आयोजित किये जाने पर यह परीक्षा एक दिन में पूरी हो जाती थी।अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इनमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन

किन चीजों पर निर्भर करता है सफलता का प्रतिशत :

इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के बीच आपस मे कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती है और निर्धारित कट ऑफ स्कोर को पार करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाते हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत इसमें हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के ज्ञान के स्तर और प्रश्नों के लेवल के ऊपर निर्भर करता है। गौरतलब है की न्यूनतम 60 प्रतिशत या इससे अधिक स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा मेंसफल माने जाते हैं।

विज्ञापन

CTET में सफल होकर यहाँ बना सकते हैं करियर :

CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसेकेंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कईप्राइवेट स्कूलों में भी CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शिक्षकों की भर्ती के समय वरीयता दी जाती है। इसलिए अभ्यर्थियों को इन जगहों पर निकलने वाली शिक्षकों की भर्तियों के ऊपर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स सेजुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिएसफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed