फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WB Police Agragami Answer Key West Bengal Police Recruitment Board released  Agragami WBNVF answer key 2022, know how to check it here, sarkari result

WB Police Agragami Answer Key: पश्चिम बंगाल पुलिस अग्रगामी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Mon, 10 Jan 2022 09:49 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 09:49 PM IST
सार

WB Police Agragami Answer Key: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 938 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत अग्रगामी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
WB Police Agragami Answer Key West Bengal Police Recruitment Board released  Agragami WBNVF answer key 2022, know how to check it here, sarkari result
WB Police Agragami Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

WB Police Agragami Answer Key: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने अग्रगामी (नागरिक सुरक्षा संगठन) के पदो पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  wbpolice.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


WB Police Agragami Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह wbprb10@gmail.com पर आपत्ति से जुड़ा मेल कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा केवल 13 जनवरी, 2022 तक ही मिलेगी। इसके बाद बोर्ड द्वारा किसी भी आपत्ति पर सुनवाई नहीं की जाएगी। आखिरी समय में मेल जाने में समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सभी अपनी आपत्ति जल्द से जल्द दर्ज करा लें। 
विज्ञापन


WB Police Agragami Answer Key: 938 पदों पर होगी भर्ती
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 938 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत अग्रगामी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पीएमटी और पीईटी, अंतिम प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


WB Police Agragami Answer Key: उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अग्रगामी उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।

4. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed