UPSSSC PET Exam Date 2021: 20 अगस्त को होने वाली पीईटी की एग्जाम डेट में हुआ बदलाव, जानिए क्या है परीक्षा की नई तारीख
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 20 अगस्त को होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) को रद्दकर नई एग्जाम डेट जारी की है जिसके अनुसार अब ये परीक्षाएं 24 अगस्त को दो पालियों में कराई जाएंगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) के लिए निर्धारित की गई 20 अगस्त को आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा तिथि को परिवर्तित कर दिया गया है। आयोग द्वारा संशोधित की गई एग्जाम डेट के अनुसार अब पीईटी को 24 अगस्त को दो पालियों में सम्पन्न कराया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनट सर्विस सेलेक्शन कमीशन द्वारा ये एग्जाम 20 अगस्त को दो पालियों में कराया जाना था लेकिन किन्हीं कारणों से अब इस एग्जाम की परीक्षा तिथियों को परिवर्तित कर दिया गया है जिसके बाद अब इस परीक्षा को बदली हुई नई परीक्षा तिथि के लिए निर्धारित किए गए समयानुसार सम्पन्न कराया जाएगा।
आयोग ने इस बात की जानकारी एक आधिकारिक नोटिस जारी कर दी है जिसमें पीईटी की संशोधित समयतिथि को स्पष्टरूप से दर्शाया गया है। इस संबंध में और अधिक जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विज़िट कर सकते हैं जिसकी मदद से अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी की गई नोटिस को भी डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लागू की गई प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में लगभग 21 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जोकि 24 अगस्त को कराई जाने वाली इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।
ऐसे में इस परीक्षा में उम्मीदवारों के बीच कड़ा संघर्ष होगा। इसलिए इसकी पक्की तैयारी और कंप्लीट रीविजन के लिए अभ्यर्थी जल्द से जल्द सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इस फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं जिसकी सहायता से कोई भी प्रतियोगी स्टूडेंट्स अपनी परीक्षा की पक्की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।
आज ही डाउनलोड करें ये फ्री ऐप
अगर आप NDA/NA,CDS, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।