फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA CDS Result 2025 out at upsc.gov.in; 8516 qualified, Direct link here to download

UPSC NDA CDS Result 2025: यूपीएससी ने घोषित किए एनडीए-सीडीए परीक्षा के नतीजे, सीडीएस में 8516 अभ्यर्थी पास

Mon, 28 Apr 2025 07:58 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 28 Apr 2025 07:58 PM IST
सार

UPSC NDA 1, CDS 1 Result 2025: यूपीएससी ने सोमवार (28 अप्रैल) को एनडीए 1 और सीडीएस 1 परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में 8,516 उम्मीदवारों को सफलता मिली है।

विज्ञापन
UPSC NDA CDS Result 2025 out at upsc.gov.in; 8516 qualified, Direct link here to download
UPSC NDA CDS Result 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC NDA CDS Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी एनडीए 1 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) 1 परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


आयोग ने 13 अप्रैल को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा 2025 भी आयोजित की थी। योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा, जो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश के लिए सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा लिया जाएगा। यूपीएससी भर्ती अभियान एनडीए पदों के लिए 406 रिक्तियों और सीडीएस पदों के लिए 457 रिक्तियों को भरना चाहता है।
विज्ञापन

UPSC CDS 1 Result 2025: 8,516 ने पास की सीडीएस 1 परीक्षा

आयोग द्वारा योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराए गए हैं। सीडीएस परीक्षा में कुल 8,516 उम्मीदवारों ने 2026 में शुरू होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड के साथ साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त की है। इसमें भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (पुरुष और महिला दोनों पाठ्यक्रम) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- UPSC: एनडीए-सीडीएस पास करने पर किस पोस्ट पर मिलती है नौकरी? जानें सैलरी और सुविधाएं
 

15 दिनों बाद उपलब्ध होगी मार्कशीट

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपीएससी एनडीए 1, सीडीएस 1 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम प्रकाशित होने के 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और 30 दिनों तक सुलभ रहेगी।

दो सप्ताह के अंदर करना होगा ये काम

एनडीए की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे लिखित परिणाम की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा लें। सफल उम्मीदवारों को चयन केंद्र और एसएसबी साक्षात्कार की तिथियां आवंटित की जाएंगी, जिसकी सूचना पंजीकृत ईमेल आईडी पर दी जाएगी।" 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपीएससी एनडीए 1, सीडीएस 1 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम प्रकाशित होने के 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed