फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE IFS 2025 Prelims Admit Card out at upsc.gov.in; Exam from 25 May, Link here to download

UPSC Admit Card 2025: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 25 मई को होना है एग्जाम

Tue, 13 May 2025 08:40 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 13 May 2025 08:40 PM IST
सार

UPSC CSE Prelims Admit Card 2025: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक 2025 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा का आयोजन 25 मई से किया जाना है।
 

विज्ञापन
UPSC CSE IFS 2025 Prelims Admit Card out at upsc.gov.in; Exam from 25 May, Link here to download
UPSC CSE 2025 Prelims Admit Card - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC CSE IFS Admit Card 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक 2025 (UPSC CSE 2025) के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको वेबसाइट पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा। लॉगिन करने के बाद ही उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


यूपीएससी सीएसई 2024 का अंतिम परिणाम जारी; प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, 1009 का हुआ चयन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UPSC CSE 2025 Prelims Exam Date: 25 मई को होगी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई, 2025 को किया जाना है। पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा के माध्यम से कुल 979 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी, जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) जैसी प्रमुख सेवाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से 150 पद भरे जाएंगे।

शक्ति दुबे को इससे पहले मिली थी निराशा, हर्षिता की माता नहीं; पढ़ें 2024 के यूपीएससी टॉपर्स के संघर्ष की कहानी
 

About UPSC CSE: सिविल सेवा परीक्षा के बारे में

भारत सरकार में विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से IAS, IPS और IFS के साथ-साथ भारतीय रेलवे लेखा सेवा, भारतीय डाक सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और अन्य संबद्ध सेवाओं के लिए भी योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- 

  1. प्रारंभिक परीक्षा
  2. मुख्य परीक्षा
  3. साक्षात्कार

इन चरणों में प्रदर्शन के आधार पर, एक अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।

पांचवें प्रयास में शक्ति दुबे बनीं टॉपर; जानें रिजल्ट देखते ही सबसे पहले किसे किया फोन
 

UPSC CSE 2025 Prelims Admit Card: प्रवेश पत्र में शामिल होंगे ये विवरण

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उसे भली प्रकार चेक कर लेना चाहिए। उसमें उल्लिखित सभी विवरणों की ध्यानपूर्वक जांच करनी चाहिए। विवरणों में किसी भी तरह की विसंगति होने पर तुरंत यूपीएससी को सूचित करें। आपके एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल हो सकते हैं:

  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा का समय और तारीख
  • अभ्यर्थी का पूरा नाम और जन्म तिथि
  • अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश
  • परीक्षा के विषय
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय


जुनून और जज्बे से रची सफलता की कहानी, जानिए 2024 के यूपीएससी टॉपर्स ने कैसे की हर चुनौती पार

एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य है। 

UPSC CSE Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की टॉपर शक्ति दुबे को मिले 1043 नंबर, देखें अन्य टॉपरों के अंक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed