Fake News Alert: उत्तर प्रदेश में हुआ फर्जी शिक्षक भर्ती का बड़ा ऐलान
"उत्तर प्रदेश स्कूल स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने राज्य में 17 हजार शिक्षकों की भर्ती के अलावा मैनेजमेंट स्टाफ और ग्रुप-डी समेत कुल 24,178 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत" जैसी फ़र्ज़ी खबर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, परीक्षार्थियों को इससे सावधान रहने की ज़रुरत है।
विस्तार
हाल ही में शातिरों के द्वारा एक फेक न्यूज़ चलायी गयी गयी है जहाँ बताया गया हैं कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने शिक्षक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती का विज्ञापन आया है। इसके अलावा "यूपीएसएसएसबी की ओर से स्कूल/कालेज स्टाफ मैनेजमेंट के 3,800 पदों के साथ-साथ स्कूल/कालेज ग्रुप-डी स्टाफ के भी 2,892 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में पोस्ट-ग्रैजुएशन, ग्रैजुएशन, बारहवीं समेत दसवीं पास उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। यूपी कर्मचारी स्टाफ चयन बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में अभ्यर्थी 11 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।" इस तरह की कोई भी नियुक्ति आयोग द्वारा नहीं निकाली गई है। इस तरह के किसी भी फेक न्यूज़ से सावधान रहें।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी स्टूडेंट्स को बता दें कि इन दिनों सफलता के Current Affairs FREE Ebook: Download Now उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिन्हें ज्वॉइन कर वो अपने एग्जाम के लिए पक्की तैयारी कर सकते हैं।