फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP SI cutoff effect after this phase exam-safalta

UP SI Exam 2021 : दूसरे फेज की परीक्षा होने वाली है समाप्त, जानें इस फेज की परीक्षा के बाद कितना है कटऑफ रहने का असर

Wed, 24 Nov 2021 04:07 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 24 Nov 2021 04:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। 12 नवंबर से शुरू हुई यह परीक्षा दो दिसंबर तक चलेगी।
 

विज्ञापन
UP SI cutoff effect after this phase exam-safalta
उत्तर प्रदेश SI भर्ती - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में SI समेत 9534 पदों पर भर्ती के लिए 12 नवंबर से आयोजित हो रही लिखित परीक्षा आधे से अधिक पूरी हो चुकी है और यह 2दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। राज्य के पुलिस विभाग में इस वक्त SI समेत 9534 अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए लिखित परीक्षा 3फेज में आयोजित की जा रही है। पहले फेज की लिखित परीक्षा परीक्षा 12 नवंबर से 17 नवंबर 2021 के बीच आयोजित हुई है। जबकि, दूसरे फेज की परीक्षा 20नवंबर से 25 नवंबर 2021 के बीच आयोजित हो रही है और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021के बीच आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 1 अप्रैल से 15जून के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा ले रहे हैं, तो इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

क्या कहता है एग्जाम एनालिसिस :

इस भर्ती के लिए दूसरे फेज की परीक्षा अब समाप्त होने वाली है। इस भर्ती के के पहले फेज और दूसरे फेज की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इसमें 60से 75 फीसदी प्रश्न इजी से मॉडरेट श्रेणी के पूछे जा रहे हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस परीक्षा में पूछे जाने वाले 160 प्रश्नों में से 100 से 120प्रश्न इजी से मॉडरेट श्रेणी के और अन्य प्रश्न थोड़े कठिन श्रेणी के पूछे जा रहे हैं।

विज्ञापन

कितना रह सकता है कटऑफ स्कोर :

अभी तक सम्पन्न हुई परीक्षा के आधार पर SI भर्ती परीक्षा 2021को लेकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की लिखित परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ स्कोर 330, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 320,एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 280 तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 230 के आस पास रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस पैटर्न पर हो रही है परीक्षा :

इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 4 विषयों से 400 अंक के प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इसमें सामान्य हिंदी, बेसिक लॉ/ सामान्य ज्ञान,न्यूमेरिकल एबिलिटी और रिजनिंग शामिल है। इस परीक्षा में हर सेक्शन से 100 अंक के प्रश्न पूछे जा रहे हैं और अभ्यर्थियों को पूरे पेपर को हल करने के लिए 2घंटे का समय मिल रहा है। 

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली,मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed