Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Indian Coast Guard CGEPT 01/2027 and 02/2027 Exam City Details Released Check Exam Date and Admit Card Updates

भारतीय तटरक्षक बल: सीजीईपीटी परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे चेक करें कहां मिला परीक्षा केंद्र

Fri, 06 Nov 2026 12:57 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 06 Nov 2026 12:57 PM IST
सार

भारतीय तटरक्षक बल ने सीजीईपीटी 01/2027 और 02/2027 भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। नविक जीडी, डीबी, यांत्रिक और हाइजीनिस्ट पदों के लिए परीक्षा 17 और 18 नवंबर को होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं। परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड में मिलेगा, जो परीक्षा से 48 से 72 घंटे पहले जारी होगा।

विज्ञापन
Indian Coast Guard CGEPT 01/2027 and 02/2027 Exam City Details Released Check Exam Date and Admit Card Updates
Indian Coast Guard - फोटो : AI Generated

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल ने सीजीईपीटी 01/2027 और 02/2027 भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत नविक जीडी, नविक डीबी, यांत्रिक और हाइजीनिस्ट पदों के लिए परीक्षा 17 और 18 नवंबर 2026 को होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं। अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है, जो परीक्षा से 48 से 72 घंटे पहले जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

 

एडमिट कार्ड कब डाउनलोड होगा?

  • इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से मुख्य ई-एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से करीब 48 से 72 घंटे पहले जारी किया जाएगा।
  •  यानी उम्मीदवार परीक्षा से दो से तीन दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
  •  इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की तारीख और जरूरी निर्देश दिए होंगे। 
  • उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद जल्द से जल्द इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
  • विज्ञापन
  •  परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है।

परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?

  • परीक्षा शहर और ई-एडमिट कार्ड की जानकारी देखने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय तटरक्षक बल के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाना होगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहां अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। 
  • लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपने खाते में उपलब्ध परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे। 
  • परीक्षा शहर का विवरण उपलब्ध होने पर उसे जांच लें। 
  • इसके बाद एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे डाउनलोड कर लें। 
  • उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें।

उम्मीदवार किन बातों का ध्यान रखें?

  • उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपनी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए।
  •  सबसे पहले लॉगिन आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रखें, ताकि परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी न हो।
  •  परीक्षा शहर की जानकारी मिलते ही यात्रा की योजना बना लें। 
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा की तारीख, केंद्र का पता और दूसरी जानकारियां जांच लें।
  •  परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और मांगे गए पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। इसके अलावा हॉल टिकट पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed