Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Athletes from Saran to get a better platform; Governor inaugurates 'Khel Samman Bhavan' in Baniapur

बिहार: सारण के खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच, राज्यपाल ने बनियापुर में खेल सम्मान भवन का किया उद्घाटन

Fri, 06 Nov 2026 03:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 06 Nov 2026 03:37 PM IST
सार

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सारण के बनियापुर में सेल की सीएसआर पहल से निर्मित खेल सम्मान भवन का लोकार्पण किया। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, कोचिंग और खेल सुविधाएं मिलेंगी। भविष्य में यहां राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं भी होंगी।

 

विज्ञापन
Bihar: Athletes from Saran to get a better platform; Governor inaugurates 'Khel Samman Bhavan' in Baniapur
खेल सम्मान भवन का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने शुक्रवार को सारण जिले के बनियापुर में नवनिर्मित खेल सम्मान भवन का लोकार्पण किया। भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत निर्मित इस भवन से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, कोचिंग और खेल संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। लोकार्पण समारोह में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद राज्यपाल ने रिमोट का बटन दबाकर खेल सम्मान भवन का विधिवत लोकार्पण किया।

विज्ञापन

सारण के लिए ऐतिहासिक अवसर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनियापुर के विधायक केदारनाथ प्रसाद सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बिहार के राज्यपाल का बनियापुर की धरती पर आगमन हुआ है। यह पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर है।

विज्ञापन

महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने राज्यपाल के आगमन और भवन के लोकार्पण पर आभार जताया। उन्होंने खेल मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रेयसी सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए सारण में खेल सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2036 ओलंपिक के लक्ष्य में बिहार की होगी अहम भूमिका
खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक खेलों के आयोजन का सपना है। इस लक्ष्य को हासिल करने में बिहार और विशेष रूप से सारण के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

मंत्री ने कहा कि खेल सम्मान भवन स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और व्यवस्थित प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर देगा। यहां बेहतर कोचिंग के साथ खेल से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। भविष्य में यह भवन राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का केंद्र भी बन सकता है।

खेल से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता
मुख्य अतिथि राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि सामाजिक विकास, सद्भाव और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। इससे व्यक्ति को लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में उद्देश्यपूर्ण तरीके से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने खेल सम्मान भवन के निर्माण को सांसद और विधायक की सक्रिय पहल का सकारात्मक परिणाम बताया। साथ ही उम्मीद जताई कि यह केंद्र स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देगा और सारण को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में मदद करेगा।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने राज्यपाल, सांसद, विधायक, खेल मंत्री, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। सेल की सीएसआर पहल से तैयार यह भवन बनियापुर सहित पूरे सारण जिले में खेल अधोसंरचना के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के अवसर मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed