फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable 2021: You can download old question papers of written examination of constable recruitment, know what kind of questions are asked Safalta

UP Police Constable 2021: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के पुराने प्रश्नपत्र, जान लें किस तरह के पूछे जाते हैं सवाल

Sat, 25 Dec 2021 10:18 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 25 Dec 2021 10:18 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही 25 हजार आरक्षी पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा सकता है। इस माह के अंत तक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। 

विज्ञापन
UP Police Constable 2021: You can download old question papers of written examination of constable recruitment, know what kind of questions are asked Safalta
यूपी पुलिस में बंपर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वे प्रतियोगी उम्मीदवार जो पिछले तीन - चार सालों से यूपी पुलिस की कॉन्स्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती का इंतजार कर रहे थे। उनके इंतजार की घड़ियां अब खत्म होते दिखाई दे रही हैं। विभिन्न मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही पुलिस में 25,000 नए सिपाहियों की भर्ती करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए बोर्ड द्वारा भर्ती का ब्लू प्रिन्ट सरकार को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। हालांकि यूपीपीआरपीबी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी फेज-3 के अंतगर्त होने वाले यूपीएसआई एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के जरिए डिजाइन की गई फ्री मॉक टेस्ट सीरीज को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस निशुल्क सीरीज के लिए उम्मीदवारों को केवल FREE UP Police Constable Mock Test Series- Attempt Now  दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। 

विज्ञापन

सिपाही भर्ती की परीक्षा का कितना जाता है कटऑफ  

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में 300 अंकों की एक लिखित परीक्षा कराई जाती है। इस एग्जाम में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सवाल का सही आन्सर देने वाले कैंडिडेट्स को 2 अंक दिए जाते हैं जबकि गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग के साथ 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। आईए जानते हैं कि वर्ष 2018-19 में हुई कान्स्टेबल भर्ती में किस कैटेगरी के उम्मीदवारों का कितना कटऑफ रहा था। 

विज्ञापन

श्रेणी                       पिछला कटऑफ (कुल अंक 300 )
सामान्य वर्ग              185.34 
अन्य पिछड़ा वर्ग        172.32 
अनुसूचित जाति         145.39 
अनुसूचित जनजाति     114.19 
इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों व अतिरिक्त आरक्षण वाले कैंडिडेट्स का कटऑफ देखने या किसी भी तरह का संशय होने की स्थिति में उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। इसके अलावा जल्द ही आने वाले इस भर्ती में आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा या नहीं इस बात की स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक इंतजार करना पडेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें पुराने प्रश्नपत्र 

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को चाहिए वे अभी से इस भर्ती के लिए  कराई जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। ताकि परीक्षा के नजदीकी समय में अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक अपने डाउट्स और रिवीजन करने का समय मिल सके। इसके लिए अभ्यर्थी सिपाही भर्ती एग्जाम के पुराने पेपर देख सकते हैं और उनके हिसाब से अपनी तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स सफलता डॉट कॉम पर चलाए जा रहे फ्री यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कोर्स की भी मदद ले सकते हैं। इस परीक्षा के पुराने प्रश्नपत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

·         सबसे पहले यूपीपीबीपीबी की वेबसाइट पर जाएं। 
·         होमपेज पर ‘लिखित परीक्षा’ वाले टैब पर ‘गत वर्ष के प्रश्नपत्र’ पर क्लिक करें’।
·         ऐसा करने के बाद उम्मीदवारों को यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती एग्जाम के पेपर मिल जाएंगे। 
·         कैंडिडेट्स इन्हें आसानी से डाउनलोड कर प्रिन्ट भी कर सकते हैं।    

चयन के बाद किस ग्रेड-पे के हिसाब से मिलता है वेतन 

यूपी पुलिस में आरक्षी पदों पर  चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ग्रेड-पे -2000 रुपये के हिसाब से वेतनमान दिया जाता है। इसके अनुसार यूपी नागरिक पुलिस के सिपाही को प्रशिक्षण के दौरान न्यूनतम 21700 रुपये प्रतिमाह मासिक वेतन के रूप में दिया जाता है। ट्रेनिंग पूरी करने के पश्चात कम से कम 1 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके उम्मीदवारों को यात्रा किराया भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि राज्य सरकार की द्वारा लागू किए जाने वाले सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाता है।

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी  

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप  सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed