फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP NHM CHO Recruitment 2022 national health mission uttar pradesh starts recruitment for 4000 posts of NHM CHO sarkari naukri

UP NHM CHO Recruitment 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश में 4 हजार पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Mon, 07 Feb 2022 09:26 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 09:26 PM IST
सार

UP NHM CHO Recruitment 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 13 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
UP NHM CHO Recruitment 2022 national health mission uttar pradesh starts recruitment for 4000 posts of NHM CHO sarkari naukri
UP NHM CHO Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UP NHM CHO Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से सुनहरा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 4 हजार पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से उनके आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UP NHM CHO Recruitment 2022: 13 फरवरी है आवेदन की आखिरी तारीख
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 13 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है, इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP NHM CHO Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या - 4 हजार

1. सामान्य वर्ग के लिए पदों की संख्या- 1600
2. ईडब्ल्यूएस की लिए पदों की संख्या- 400
3. ओबासी वर्ग के लिए पदों की संख्या- 1080
4. एससी वर्ग के लए पदों की संख्या- 840
5. एसटी वर्ग के लए पदों की संख्या- 80
विज्ञापन

UP NHM CHO Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें। 

5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।

7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन क्लिक करें।

8. अब आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

UP NHM CHO Recruitment 2022: योग्यता मानदंड
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed